पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई से रचाई शादी, सिंधु और वेंकट की शादी की फोटो सामने आई

उदयपुर

 बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद के उदमी वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर में रविवार को सात फेरे लिए। परिवार और दोस्तों के बीच पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हुई। सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और शादी की एक तस्वीर भी शेयर की।

फोटो शेयर करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा- कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साईं के विवाह समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैंने जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

20 दिसंबर को शुरू हुआ था कार्यक्रम

सिंधु और दत्ता साई 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे। शादी की रस्में 20 दिसंबर से संगीत समारोह के साथ शुरू हुईं, उसके बाद हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं। सिंधु ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जबकि दत्ता साई ने मैचिंग क्रीम रंग की शेरवानी पहनी। सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन शादी की तैयारी एक महीने में ही पूरी हो गई। सिंधु के व्यस्त प्रशिक्षण और प्रतियोगिता शेड्यूल को देखते हुए शादी की तारीख तय की गई।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं सिंधु

पीवी सिंधु भारतीय स्पोर्ट्स इतिहास की सबसे बड़ी महिला एथलीट में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वह ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद 2020 तोक्यो ओलिंपिक में सिंधु के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। उन्होंने 2019 में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।

admin

Related Posts

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। संजू सैमसन लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते…

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय