अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची पुनेरी पल्टन

नोएडा.
पुनेरी पल्टन ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 73वें मैच में एकतरफा अंदाज में बंगाल वारियर्स को 51-34 से हराते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। पल्टन को दो हार और दो टाई के बाद जीत मिली है जबकि बंगाल को लगातार पांचवीं हार मिली है।

पल्टन की जीत में आकाश शिंदे (9), मोहित गोयत (9) पंकज मोहिते (6) के अलावा डिफेंस से मोहित (5) औऱ गौरव (3) ने योगदान दिया। पल्टन ने रेड से 29 अंक लिए। बंगाल के लिए नितिन (13) के अलावा कोई खिलाड़ी चमक नहीं सका औऱ यही कारण है कि बंगाल 12 मैचों में सातवीं हार को मजबूर हुई। पल्टन को 12 मैचों में छठी जीत मिली।

बहरहाल, बंगाल ने रेड दो और डिफेंस से एक अंक लेकर 3-0 की लीड के साथ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पुणे ने छठे मिनट स्कोर बराबर कर दिया। फिर पल्टन ने बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला और फिर उसे आलआउट कर 9-5 की लीड ले ली। पल्टन यही नहीं रुके और बंगाल को फिर सुपर टैकल सिचुएशन में डालते हुए 13-6 की लीड ले ली।

मोहित के आने से पल्टन के रेडर्स अच्छा कर रहे थे। पल्टन ने रेड में 4 के मुकाबले सात अंक लिए जबकि डिफेंस में उसके नाम 2 के मुकाबले तीन अंक आए। ब्रेक के बाद सुशील ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक ले आलआउट टाला और फजल को भी रिवाइव करा लिया। इसके बाद बंगाल ने लगातार दो अंक लेकर 10-14 स्कोर के साथ वापसी की राह पकड़ी।

आकाश ने हालांकि इसके बाद मंजीत को आउट कर न सिर्फ फासला 7 का किया बल्कि बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। फिर डिफेंस ने सुशील को भी लपक लिया। इस बीच मोहित ने दूसरी बार फजल का शिकार कर लिया औऱ फिर पल्टन ने बंगाल को आलआउट कर 22-11 की लीड ले ली।

पल्टन ने आलइन के बाद भी दो अंक लिए औऱ 24-11 स्कोर के साथ पाला बदला। आलइन के बाद बंगाल ने 1 के मुकाबल दो अंक लिए लेकिन पंकज ने ,सुपर रेड के साथ स्कोर 28-13 कर दिया। बंगाल पर तीसरी बार आलआउट का खतरा था लेकिन नितिन ने नितेश को रिवाइव करा लिया। पल्टन के डिफेंस ने हालांकि नितेश को लपक तीसरी बार आलआउट लिया।

इस बीच मोहित ने तीसरी बार फजल का शिकार किया और स्कोर 36-17 कर दिया। बंगाल का डिफेंस बिल्कुल नहीं चल रहे थे। उसने 22 फेल्ड टैकल किए और इसी कारण वह फिर से सुपर टैकल सिचुएशन में थी। ब्रेक के बाद प्रवीण ने मोहित को लपक बंगाल को दो अंक दिलाए लेकिन फिर पल्टन ने चौथी बार आलआउट लेते हुए 44-21 की लीड ले ली।

अब चार मिनट बचे थे। बंगाल के लिए हार के फासले को कम करने के अलावा कुछ नहीं बचा था औऱ बंगाल ने इसे कर दिखाया। उसने पल्टन को पहली बार आलआउट कर स्कोर 31-48 कर दिया। इसके साथ नितिन ने अपना सुपर-10 भी पूरा किया। आलइन के बाद भी बंगाल ने दो अंक लिए लेकिन वापसी के दरवाजे उसके लिए बंद हो चुके थे।

 

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह