27 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 3 राज्यों में 24 जगह रुकेगी

भोपाल 

 रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। बीकानेर से साईनगर शिर्डी के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक चलेगी। 04715 बीकानेर से हर शनिवार दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 7 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04716 साईनगर शिर्डी से रविवार शाम 7.35 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमण्डी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल और मनमाड स्टेशनों पर रुकेगी।

पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा अजमेर-रांची के बीच भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक अजमेर से हर शुक्रवार रात 11.05 बजे चलेगी और रविवार सुबह 7.30 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से रविवार सुबह 9.15 बजे चलकर सोमवार शाम 6.35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

रेलवे एरिया मैनेजर का पदभार संभाला

रेलवे इटारसी में एरिया मैनेजर की पोस्ट को रेलवे प्रशासन द्वारा पुन: क्रियान्वित किया गया है। जिसमें जगन्नाथ मीना को एरिया मैनेजर की पोस्ट पर पदस्थ किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत इटारसी के रेलकर्मियों ने उनका सम्मान किया। समस्त ट्रेन मैनेजरों द्वारा सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ देकर एरिया मैनेजर का सम्मान किया गया। इस दौरान सीवायएम विनोद चौधरी, अनिल कुमार साबरे, रिपुंजय कुमार सिंह, सुनील कुमार चौहान, रविंद्र चौधरी, धीरज झा, योगेंद्र विश्वकर्मा, दिव्या सोनी, राहुल साहू उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई