प्राथमिकता सेक्टर को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराएं – कलेक्टर सोमवंशी

सीधी

 कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जिले के सीडी रेशियो की भी समीक्षा की गई।

      कलेक्टर द्वारा जिले के सीडी रेशियो में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसमें वृद्धि के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास में बैंकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक जिले में जितनी अधिक आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हैं उतनी ही तेजी से आर्थिक क्षेत्र में विकास होता है। कलेक्टर ने कहा कि सीधी जिले के परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता सेक्टर को प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराएं।

    कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों तथा बैंकर्स को आपसी समन्वय स्थापित कर स्वरोजगार योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सभी प्रकरण जो स्वीकृत हैं उन्हे प्राथमिकता पर ऋण का वितरण किया जाना सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई या भटकाव नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में नहीं हुआ है उसमें स्पष्ट रूप से कारण लिखकर जानकारी से अवगत कराए। सभी विभाग प्रमुख बैंकर्स के साथ बैठकर निर्धारित समय मंगलवार को 3 बजे जाकर प्रकरणों का निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण पर्व और सुशासन सप्ताह में बैंकर्स ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण करें।

    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, लीड बैंक मैनेजर बृजेश श्रीवास्तव, आरबीआई के श्रवण एस तथा नाबार्ड के जी डी गोपेस सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 01 जनवरी 2025 से बैंकों में 10 से 04 बजे तक वित्तीय लेन-देन का कार्य किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    बांधवगढ़ में बाघों की लगातार मौत से हड़कंप, शिकार की आशंका पर हाईकोर्ट में गूंजा मामला

    जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर की ओर से एक स्टेटस रिपोर्ट जमा की गई. इस रिपोर्ट ने राज्य के वन्यजीव संरक्षण के दावों…

    संध्या आरती के साथ महाकाल रंगोत्सव की शुरुआत, आस्था और उत्सव का संगम

    उज्जैन  धर्मनगरी उज्जैन में रंगोत्सव की शुरुआत इस बार भी परंपरा और आध्यात्म के संग होगी। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 02 मार्च को संध्या आरती के बाद प्राचीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल