रतलाम पुलिस को गर्व का पल, एएसपी और टीआई को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

 रतलाम

रतलाम जिले के दो पुलिस अधिकारी स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में सम्मानित होंगे। एएसपी राकेश खाखा को राष्ट्रपति पदक (पुलिस मेरीटोरियस सेवा पदक) और बिलपांक थाना टीआई अय्यूब खान को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवार्ड) से सम्मानित किया जाएगा। दोनों अधिकारी पुरस्कार ग्रहण करने के लिए भोपाल पहुंचे और बुधवार को हुए पूर्वाभ्यास में शामिल हुए।

एएसपी राकेश खाखा को पुलिस सेवा में 25 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। पूर्व में उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक (2022) सहित कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय सम्मान मिल चुके है। खाखा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लेकर बड़े शहरों में अहम जिम्मेदारियां निभाई है। बिलपांक थाना टीआई अय्यूब खान को यह सम्मान सैलाना थाना प्रभारी रहते हुए किए गए साहसिक कार्य के लिए दिया जा रहा है।

50 हजार रुपये के इनामी बदमाश का किया था एनकाउंटर

उन्होंने छह हत्याओं के कुख्यात आरोपित और 50 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश दिलीप दिवेल का एनकाउंटर किया था। इस वीरता के लिए 2024 में पुरस्कार की घोषणा हुई थी। मूलतः खंडवा निवासी खान वर्ष 2010 में एसआइ के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। रतलाम के अलावा इंदौर और बालाघाट में भी पदस्थ रह चुके हैं। बेहतर कार्य के लिए उन्हें अब तक 312 पुरस्कार मिल चुके है।

admin

Related Posts

पति की संपत्ति और नौकरी के दावे पर एमपी हाईकोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

जबलपुर  भारतीयों में आजकल बिना विधिवत तलाक लिए दूसरी शादी करने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। कई समाजों में बहुविवाह की भी प्रथा है जिसका सहारा लेकर इसे मान्यता…

मध्यप्रदेश सरकार का 250 करोड़ का जेट विमान खरीदी, किराए के विमान से छुटकारा जल्द

 भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार को जल्द ही किराए के विमान से मुक्ति मिल जाएगी। राज्य सरकार ने 250 करोड़ का जेट विमान खरीदा है जिसकी जल्द डिलीवरी होगी। कनाडा में सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय