पाकिस्तान में बिजली कटौती के खिलाफ कराची में प्रदर्शन, लोग नाराज

कराची 
पाकिस्तान के कराची में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में 50 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने के बाद विभिन्न इलाकों में विरोध-प्रदर्शन किए गए। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमीराबाद, बुस्तान सोसायटी, यूनिवर्सिटी रोड, टीपू सुल्तान रोड, मोइनाबाद और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) बिजली गुल हो गई। जिस दिन से शहर में भारी बारिश हुई थी, तब से बिजली सप्लाई अभी तक बहाल नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पानी की आपूर्ति बंद होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई।
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने के-इलेक्ट्रिक कार्यालय के बाहर धरना दिया और बार-बार की गई शिकायतों पर ध्यान न देने के लिए बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मालिर में मेहरान डिपो मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे पीपुल्स बस सेवा ठप हो गई, जबकि लियाकत मार्केट की सड़कें बंद कर दी गईं, जिससे मॉडल कॉलोनी, जिन्ना एवेन्यू और आसपास की सड़कों पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं की गई तो वे शहर के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान के कारण गुरुवार शाम कराची के कई हिस्सों में बारिश हुई। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, कराची के कई इलाकों में बारिश हुई, जिनमें गुलशन-ए-इकबाल, गुलशन-ए-मयमार, डालमिया रोड, ड्रिघ रोड, गुलिस्तान-ए-जौहर, एमए जिन्ना रोड, ओरंगी टाउन, हॉक्सबे और मुबारक गांव शामिल हैं।
कराची में पिछले दो दिनों में मूसलाधार बारिश के बीच कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। शहर में ये मौतें डूबने, सड़क दुर्घटनाओं और बिजली का झटका लगने से हुईं।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शहर के ऊपर एक बारिश लाने वाला मौसमी सिस्टम सक्रिय है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि देर रात तक इस सिस्टम के कमजोर होने की उम्मीद है और 27 अगस्त से एक और मानसून सिस्टम सिंध में प्रवेश कर सकता है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि 27 अगस्त को सिंध में मानसून सिस्टम के नए दौर के प्रवेश की उम्मीद है, जिससे कराची और सिंध के अन्य इलाकों में 30 अगस्त तक बारिश होगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, जून के अंत में मानसून सीज़न शुरू होने के बाद से पाकिस्तान में बारिश से संबंधित 700 से ज़्यादा मौतें हुई हैं।

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का बड़ा बयान, मिशन ईरान खत्म होने के बाद जंग पर लग सकता है ब्रेक

    वाशिंगटन अमेरिका-ईरान युद्ध के 21वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला 'एग्जिट प्लान' साझा किया है.  'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया…

    तेल-गैस होर्मुज से 3-4 दिन में बंदरगाहों तक पहुंचेगा’, अमेरिकी अधिकारी का महत्वपूर्ण खुलासा

    नई दिल्‍ली अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा कर दिया है. इस बीच, अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने शुक्रवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार