शादी का वादा बन गया धोखा: युवती से बार-बार दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की का 17 साल की उम्र से तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब मन भर गया तो शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी वायरल कर दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, शहर की रहने वाली युवती ने ग्वालियर थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि 2022 में जब वह 16 साल की थी उसकी मुलाकात बहन के घर के पास किराए के मकान में रहने वाले भिंड निवासी आकाश बाथम से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2023 में एक दिन नाबालिग घर पर अकेली थी तभी आकाश उसके घर पहुंचा और उससे शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।

तीन साल तक युवती जब भी घर पर अकेली रहती थी तो आकाश उसके घर पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी बीच आकाश ने उसके कुछ अश्लील वीडियो फोटो भी बना लिए थे। 24 अक्टूबर 2024 को आकाश उसके घर पहुंचा और उसे हरियाणा में अपने जीजा संदीप बाथम के घर ले गया। यहां भी दो दिन तक रखकर आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आकाश और उसके जीजा उसके यह कह कर छोड़ गए कि अभी तुम नाबालिग हो इसलिए घर जाओ और किसी को कुछ मत बताना।

अश्लील फोटो वीडियो किया वायरल

आकाश लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान युवती को जून 2025 को पता चला कि आकाश कही और शादी कर रहा हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आकाश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके जीजा के खिलाफ उसकी मदद करने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

 

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव