कुष्ठ निवारण दिवस पर सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हथाईखेड़ा में कार्यक्रम आज

कुष्ठ निवारण दिवस पर सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हथाईखेड़ा में  कार्यक्रम आज

 माननीय मंत्री द्वय श्रीमती कृष्णा गौर और श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे शामिल
भोपाल

  30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन सिविल अस्पताल गोविंदपुरा, हथाईखेड़ा परिसर में प्रातः 10.30 बजे होगा। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण विभाग श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं माननीय राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में विकृति रोकथाम शिविर, संकल्प वाचन, ग्रिप ऐड एवं पदरक्षक वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर  सिविल अस्पताल गोविंदपुरा के अंतःरोगी विभाग का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कुष्ठ रोग से ठीक हो चुके लोगों द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे ।

प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह दिवस Ending Stigma, Embracing Dignity की थीम पर मनाया जा रहा है। 30 जनवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन होगा जो कि 13 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पखवाड़े में स्वास्थ्य संस्थाओं में पीओडी शिविर, स्किन स्क्रीनिंग कैंप एवं  कुष्ठ रोगियों के संपर्क में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है । एमडीटी या बहू औषधि उपचार के नियमित सेवन से विकृतियों से बचाव एवं संक्रमण रुकता है। रोग की शीघ्र पहचान और दवा का पूरा कोर्स , कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता से बचाता है। छूने, साथ खेलने या एक साथ काम करने से यह रोग नहीं फैलता है। लेकिन अनुपचारित रोगियों के साथ नजदीकी और लगातार संपर्क से रोग का संचरण बढ़ सकता है ।
     कुष्ठ रोग का उपचार शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है। बीमारी के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्था या आशा एवं एएनएम से संपर्क कर इसकी जांच करवाई जा सकती है । कुष्ठ रोग के शीघ्र उन्मूलन के लिए यह आवश्यक है कि कुष्ठ के लक्षणों की शीघ्र पहचान करके उसका पूरा उपचार लिया जावे ।

  • admin

    Related Posts

    उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाएं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सरकार हर घड़ी किसानों के साथ, तय वक्त पर प्रारंभ होगी गेहूं खरीदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले छोटे किसानों का खरीदा जाएगा गेहूं, फिर मध्यम एवं बड़े किसानों से…

    गाड़ी मॉडिफिकेशन पर नई चेतावनी, चालान और इंश्योरेंस संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी

    इंदौर. इंदौर शहर में गाड़ियों को स्टाइलिश बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एलईडी लाइट, तेज आवाज वाले साइलेंसर, हाई पावर म्यूजिक सिस्टम और स्ट्रक्चर में बदलाव युवाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?