छात्राओं के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुआ प्रोफेसर रजनीश कुमर, पूछताछ में कई सच्‍चाइयों का खुलासा

हाथरस
यूपी के हाथरस के बागला कॉलेज में पिछले 20 साल से छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोफेसर के पास से पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किया है। उससे पूछताछ में छात्राओं के यौन शोषण से जुड़ी कई सच्‍चाइयों का खुलासा होने की संभावना है। प्रोफेसर के घिनौने कृत्‍यों का खुलासा तब हुआ था जब छात्राओं के अश्‍लील हरकत करने के उसके कई वीडियो लीक हो गए। इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से हाथरस में हड़कंप मचा हुआ है। छात्र और अभिभावक गुस्‍से में हैं। वे सब लगातार प्रदर्शन कर प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रोफेसर की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। डीएम ने भी इस मामले में चार सदस्‍यीय जांच कमेटी बनाई है जो कॉलेज और अन्‍य स्‍थानों पर लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच-पड़ताल में जुटी है।

यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया गया प्रोफेसर रजनीश कुमर पीसी बागला कॉलेज में भूगोल विभाग का अध्‍यक्ष रहा है। उसके पास चीफ प्रॉक्‍टर का भी चार्ज था। प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं ने उत्‍तर प्रदेश राज्‍य महिला आयोग, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को कई गुमनाम चिट्ठ‍ियां भेजकर शिकायत की थी। उन्‍होंने प्रोफेसर रजनीश कुमार की आपत्तिजनक स्थिति में कुछ तस्‍वीरें भी भेजी थीं। आरोप है कि प्रोफेसर रजनीश कुमार परीक्षा में अच्‍छे नंबर दिलवाने और सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर छात्राओं का यौन शोषण करता था।

वह छात्राओं को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ अश्‍लील हरकतें करता था और इस दौरान खुद ही वीडियो भी रिकॉर्ड करता था। इन्‍हीं में से 59 वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में लीक हो गए थे। 13 मार्च को मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। इस बीच प्रोफेसर को कॉलेज प्रबंधन ने सस्पेंड भी कर दिया था। प्रोफेसर की जांच के लिए हाथरस के डीएम ने चार सदस्‍यीय कमेटी गठित कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी थी। इस कमेटी ने कल कॉलेज में जाकर कई लोगों से पूछताछ की थी।

यूपी से राजस्‍थान तक हो रही थी प्रोफेसर की तलाश
यूपी पुलिस की कई टीमें प्रो. रजनीश कुमार की तलाश में जुटी थीं। यूपी से लेकर राजस्‍थान तक उसकी तलाश की जा रही थी। प्रोफेसर का मोबाइल लगातार बंद था लेकिन पुलिस उसकी निगरानी में जुटी थी। पुलिस की टीमें मथुरा में उसके गांव समेत संभावित ठिकानों पर भेजी गईं थीं। लेकिन वह वहां नहीं मिला था। पुलिस की लगातार कोशिशों के परिणामस्‍वरूप गुरुवार की सुबह प्रो. रजनीश कुमार को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली।

admin

Related Posts

नवनिर्माण के नौ वर्ष: स्वस्थ-समर्थ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला

योगी सरकार ने यूपी में किया खेल सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास, महानगरों से लेकर ग्रामीण स्तर तक सरकार ने खड़ा किया स्पोर्ट्स का बुनियादी ढांचा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में…

मेट्रो परियोजनाओं में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी और लास्ट माइल सुविधाओं पर मुख्यमंत्री का जोर

उत्तर प्रदेश में मेट्रो परियोजनाओं को गति, कानपुर और आगरा में तेजी से बढ़ रहा निर्माण कार्य लखनऊ मेट्रो के विस्तार को मिली रफ्तार, 2030 तक नए कॉरिडोर के पूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई