यूपी पंचायत चुनाव से पहले इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया तेज

गोंडा 
यूपी के गोंडा जिले में इटियाथोक कस्बे को फिर नगर पंचायत का दर्जा देने की कवायद शुरू हुई है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इटियाथोक को नगर पंचायत का दर्जा देने लिए इटियाथोक ब्लॉक को पत्र भेजकर सूचना मांगी गई है। डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय में इस सबंध में तेजी देखने को मिली है। सूत्रों की माने तो इटियाथोक को केन्द्र मानकर ग्राम पंचायत हरैया झूमन, तेलियानी कानूनगो, करुवापारा, आंशिक पारासराय सहित अन्य ग्राम पंचायतों को शामिल किया जा सकता है।

इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया जिलास्तर से मांगी गई रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। तहसील स्तर से भी नक्शा बनाने की भी प्रकिया शुरू हो चुकी है। बीडीओ ने बताया इटियाथोक को केन्द्र मानकर उसके परिधि में आने वाले अगल-बगल की ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया जायेगा ताकि आबादी का मानक पूरा हो सके। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के लिए आबादी 20 हजार होनी चाहिए। इटियाथोक नगर पंचायत गठन के लिए काफी दिनों से मांग चल रही थी। दो वर्ष बाद जिलास्तर से दूसरी बार शासन को प्रस्ताव भेजने की कवायद शुरू हुई है। तत्कालीन डीएम डॉ उज्जवल कुमार ने शासन को इटियाथोक, तरबगंज, धानेपुर और बेलसर को नगर पंचायत का दर्जा देने लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

नगरीय दर्जा पाने का मानक पूरा करता है इटियाथोक

गोण्डा-बलरामपुर मार्ग पर स्थित कस्बा इटियाथोक नगरीय दर्जा पाने के लिए कई मानक पूरे करता है। कस्बे में रेलवे स्टेशन, विकास खण्ड कार्यालय, पशु चिकित्सालय, सीएचसी, कोतवाली, आंगनबाड़ी कार्यालय, कृषि विभाग, दो डिग्री कॉलेज, आधा दर्जन से अधिक इण्टर कालेज संचालित है। यहां की आबादी भी करीब 20 हजार के आसपास है।

admin

Related Posts

सीएम ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन चैत्र नवरात्रि से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी  सीएम ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना कॉरिडोर का किया…

समाज के हर तबके व देश की समृद्धि के लिए अनेक कार्य किए बहुगुणा जी ने: सीएम योगी

पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  बहुगुणा जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को प्रदान की नई ऊंचाइयां: सीएम योगी  लोकप्रिय राजनेता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी