प्रियंका-निक का बीच डे रोमांस वायरल, वीडियो के साथ लिखा दिल छूने वाला मैसेज

मुंबई 
 प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी काफी खास और दिल को छू लेने वाली होती है। वे अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

 वीडियो में दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में पहले निक बीच पर अकेले खड़े हैं और नीचे की ओर लिखा है- 'विदआउट हर' यानी 'उसके बिना,' और साथ में एक उदास इमोजी भी है। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और रेड कलर की कैप भी पहन रखी है।

इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में उनके बैंड 'जोनास ब्रदर्स' का नया गाना 'आई कान्ट लूज' प्ले हो रहा है। जैसे ही गाने की बीट तेज होती है, प्रियंका दौड़ते हुए निक के पास आती हैं और उन्हें कसकर गले लगाती हैं। इस दौरान स्क्रीन पर लिखा आता है- 'विद हर!' यानी 'उसके साथ,' और आगे हैप्पी इमोजी भी होते हैं।इस रोमांटिक वीडियो को निक ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'माइन,' यानी 'आप मेरे हो।'

वहीं पॉप सिंगर निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मैं आपको खोना नहीं चाहता।'
प्रियंका और निक ने मई 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और उसी साल अगस्त में उन्होंने सगाई कर ली। दिसंबर 2018 में, उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों ने अपनी-अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए शादी की। पहले हिंदू रिवाजों के अनुसार शादी हुई और दूसरी बार क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार शादी की। इस कपल ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।

admin

Related Posts

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन