‘द ब्लफ’ की झलक: प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत की शान नहीं बल्कि दुनिया भर में वो नाम बन चुकी हैं जिनका काम उनके लोगों की तरफ खींचता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर काफी चर्चा में हैं जो जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। कइयों के मन में ये सवाल जरूरत आता होगा कि प्रियंका चोपड़ा ने आखिर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला क्यों लिया। प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बातें भी की हैं। वहीं प्रियंका ने ' द ब्लफ' की रिलीज से पहले तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका लुक काफी कातिलाना दिख रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'प्रेस टूर का दूसरा दिन। @agbofilms और @primevideo पर #TheBluff #PirateCore की स्क्रीनिंग में आकर अपना प्यार दिखाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।' प्रियंका के डिफरेंट अंदाज के लिए उनकी इस पोस्ट पर जमकर तारीफ हो रही है।

ऋतिक रोशन ने लिखा- इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं हो रहा
प्रियंका के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के दोस्तों ने भी खूब प्यार बरसाया है। ऋतिक रोशन ने लिखा, 'शानदार, इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा।' वहीं कई सारे फैन्स ने उन्हें दुनिया की सबसे स्टनिंग एक्ट्रेस कहा है।

हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक बन चुकी हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए अमेरिका में मौकों की तलाश शुरू की। हालांकि उनका म्यूजिक करियर काफी छोटा रहा, उन्होंने जल्द ही हॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने टेलीविजन में और फिर फिल्मों में और अब करीब डेढ़ दशक बाद, प्रियंका ने खुद को एक हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में खड़ा कर लिया है।

'मैंने अमेरिका में काम करना शुरू किया'
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका से हॉलीवुड में उनके करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन हिंदी सिनेमा से बाहर मौके तलाशने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें यहां सब काफी लिमिटेड लगने लगा था। फर्स्टपोस्ट से बातचीत में उन्होंने बताया, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। हिंदी फिल्मों में काम करते समय मुझे कई वजहों से अवसर लिमिटेड महसूस होता था। मैं एक्सपैंड करना चाहती थी। मुझे एक आर्टिस्ट के रूप में अपने लिए रोमांचक अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया गया। मैंने अमेरिका में काम करना शुरू किया और अब, लगभग 12 वर्षों के बाद, मुझे लगता है कि मुझे वास्तव में बेहतरीन काम चुनने और उसमें सफलता मिली है और यह आसान नहीं है।'

admin

Related Posts

बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

मुंबई,  बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई, जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान…

रोहित शेट्टी बने हार्पिक के नये ब्रांड एंबेसडर

मुंबई, हार्पिक ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ब्रांड को अपना नया एंबेसडर नियुक्त किया हैं। हार्पिक ने अपने अब तक के सबसे उन्नत बाथरूम क्लीनिंग इनोवेशन न्यू हार्पिक बाथरूम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 0 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग