भरे कॉन्सर्ट से भागे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, ख़तरे में है सिंगर की जान?

मुंबई,

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इस समय एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक हॉलीवुड में एक लोकप्रिय गायक के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्हें परफॉर्मेंस छोड़कर स्टेज से भागना पड़ा। कई वीडियो सामने आ रहे हैं।

कॉन्सर्ट में निक जोनास का वीडियो वायरल
निक जोनस इस समय अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। हाल ही में जोनास ब्रदर्स का एक शो आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। निक को तुरंत एहसास हुआ कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान किसी ने उन्हें लेजर लाइट से निशाना बनाया है और वह तुरंत कॉन्सर्ट से भाग गए। निक जोनास ने अपने साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों को सचेत किया और मंच से उतरकर बाहर की ओर भागे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि कैसे निक को लेजर लाइट से निशाना बनाया गया।

निक जोनास को इस तरह कॉन्सर्ट छोड़कर जाने के बाद उनके फैंस ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अब फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स भी निक जोनास की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के बाद जोनास ब्रदर्स को अपना शो तुरंत बंद करना पड़ा। इसके बाद जब सुरक्षा गार्डों ने तलाशी ली तो पता चला कि दर्शकों में से एक शख्स ने निक के सिर पर लेजर लाइट मारी थी। उस व्यक्ति को कॉन्सर्ट से बाहर ले जाया गया और थोड़ी देर बाद कॉन्सर्ट फिर से शुरू हुआ।

  • admin

    Related Posts

    रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला बयान—तिहाड़ के बाहर बोले, मुझे हर वर्ग से मिला अपार स्नेह

    मुंबई एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर…

    शादी की खबरें हुईं लीक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान खींचा

    मुंबई   रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. यह जोड़ी जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि, उनके फैंस यह जानने का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?