प्रिया सरोज का अनोखा अंदाज़, सांसद होते हुए भी खेत में बहाई पसीना

वाराणसी

यूपी के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रिया सरोज धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं. वीडियो को खुद उन्होंने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- 'हमारा गांव…' इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक, सांसद प्रिया सरोज  वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित अपने गांव करखियांव पहुंची थीं. यहां उन्होंने अपनी सहेलियों और गांव की महिलाओं के साथ धान की रोपाई की. वीडियो में प्रिया सरोज नंगे पांव एकदम देसी अंदाज में पानी भरे खेत में धान लगाते देखी जा सकती हैं. सांसद ने करीब आधे घंटे तक खेत में मेहनत की. इस दौरान उन्होंने सपा व पीडीए के उपलब्धियां के बारे में किसानों को बताया.

आपको बता दें कि प्रिया सरोज लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं. वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं. हाल ही में प्रिया की सगाई क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है. इस कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित कई दिग्गज शामिल हुए थे.

बीते दिनों प्रिया सरोज का एक और पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधा था. दरअसल अनिरुद्धाचार्य द्वारा अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के बाद उन्होंने कथावाचक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का नाम हिंदू-मुस्लिम जोड़ कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है. क्या यही सिखाते है अपने प्रवचन में..?

admin

Related Posts

PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय