हड़बड़ी में कैदी गटक गया मोबाइल की सिम, राजस्थान-चूरू की जेल में सर्चिंग अभियान

चूरू.

चूरू की राजगढ़ जेल में मंगलवार दोपहर पुलिस प्रशासन की ओर से छह घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में बैरक नंबर चार में बंद दो बंदियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल, एक डोंगल सिम सहित और एक चार्जर मिला। एक साथ जेल में बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों की सघनता के साथ जांच की।

राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर राजगढ़ जेल में सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमें बैरक नंबर चार में हत्या के मामले में बंद बहल हरियाणा निवासी विनोद (35) उर्फ धयाला गुर्जर के पास से एंड्रॉयड मोबाइल और गोगामेड़ी हनुमानढ़ निवासी अंकित जाट (24) के पास से की-पेड मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक डोंगल व मोबाइल चार्जर भी जब्त किया है। थानाधिकारी झाझड़िया ने बताया कि बहल निवासी विनोद कुमार उर्फ धयाला हत्या के मामले में वर्ष 2017 से जेल में बंद है। जबकि अंकित जाट वर्ष 2018 से हत्या के मामले में बंद है। सर्च अभियान सुबह साढ़े 11 बजे शुरू किया गया था। जो शाम साढ़े चार बजे तक चला था। सर्च अभियान में एसडीएम मीनू वर्मा, एएसपी किशोरीलाल, आईपीएस निश्चय प्रसाद एम, चूरू डीएसटी व एजीटीएफ टीम के पुलिस जवान शामिल थे। सर्च अभियान के दौरान पुलिस जब बैरक नंबर चार में पहुंची। तब पुलिस को देख हत्या के मामले में जेल में बंद अंकित जाट सिम को गटक गया। जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रही है। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि पुलिस की ओर से राजगढ़ थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जिसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।

admin

Related Posts

सोशल मीडिया ट्रेंड बना ‘गुलाबी हाथी’ विवाद, जयपुर में फोटोशूट पर उठा हंगामा

जयपुर. राजस्थान के जयपुर में हुए एक फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर हंगाम देखने को मिल रहा है। जहां एक विदेशी फोटोग्राफर ने एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग…

सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, जयपुर में ब्लैक में बिक रही गैस, आम आदमी की थाली होगी और महंगी

जयपुर जयपुर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। हाल ही में हुई नवीनतम बढ़ोतरी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI