सीएम राइल स्कूल के प्राचार्य को दो छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करना महंगा पड़ा

खरगोन
जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर टेमला में संचालित हो रहे सीएम राइल स्कूल के प्राचार्य को दो छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करना महंगा पड़ गया है। प्राचार्य ने पूर्व और वर्तमान छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी, जो छात्रों को इस कदर नागवार गुजरी की दोनों ने प्राचार्य पर शिकायत वापस लेने के दबाव में हमला कर दिया है। प्राचार्य को सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें लहुलुहान हालत में जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया है।

अस्पताल में भर्ती प्राचार्य के सिर में गंभीर चोट लगी।
हमले की सूचना मिलने पर मप्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने भी घायल प्राचार्य के अस्पताल पहुंचकर हाल जाने और घटना पर नाराजगी दर्ज कराई। उपचाररत प्राचार्य अशोक सिंह पंवार ने बताया कि गत वर्ष अगस्त और सितंबर में उन्होंने स्कूल के पूर्व छात्र और वर्तमान छात्र के खिलाफ मेनगांव थाने में दो अलग- अलग शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका प्रकरण विचाराधीन है। इन मामलों को लेकर शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे दोनों छात्र अपने दो दोस्तों के साथ उनसे कार्यालयीन समय में मिलने आए वे स्टाफ कक्ष में बैठे थे, दोनों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए गाली- गलौच की। मौजूद स्टॉफ को वीडियो बनाने के लिए कहा तो दोनों उग्र हो गए और कुछ देर बाहर जाने के बाद दोबारा लौटे और टेबल पर लगे कांच को उठाकर मेरे सिर पर करीब छह बार वार कर दिया।

शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
हमले की गंभीरता को देखते हुए मप्र शिक्षक संघ, राज्य शिक्षा संघ ने आक्रोश दर्ज कराया है। शाम को कलेक्टर- एसपी कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार, प्रांत सह संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले, जिलाध्यक्ष सुनील भावसार, नरेंद्र चौहान, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पहुंचे महिला शिक्षकों ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने प्राचार्य पर हमला करने वाले लोगों की नामजद शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस में 679 आरक्षक (बैंड) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप…

    डायल-112 की तत्परता से कटनी में पलटी बस के घायलों को शीघ्र उपचार मिला

    कटनी के डायल-112हीरोज: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, घायलों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल कटनी कटनी जिले के थाना कुठला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित