भरूच में फिर से सामने आया नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, प्रिंसिपल Posco एक्ट में गिरफ्तार

भरूच

गुजरात के भरूच से फिर एक बार गुरु-शिष्य के संबंधो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भरूच के सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो और शारीरिक छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. 2 साल पहले इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा जो अब 12वीं कक्षा पास करने के बाद कॉलेज में है उसने पिछले सप्ताह अपने स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश रावल पर शारीरिक छेड़खानी का आरोप लगाया था. भरूच पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है.

पहले भी प्रिंसिपल कर चुका था छात्रा के साथ छेड़खानी

दरअसल, पिछले महीने स्कूल से पास आउट छात्रों को एक कार्यक्रम में बुलाया गया था जिस दौरान प्रिंसिपल ने छात्रा को अपने पास बुलाकार शारीरिक छेड़खानी करके दुष्कर्म का प्रयास किया था. छात्रा ने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि छात्रा 2 साल पहले इसी स्कूल में पढ़ रही थी तब कमलेश रावल वाईस प्रिंसिपल थे औऱ उस वक्त भी उन्होंने छात्रा से शारीरिक छेड़छाड़ की थी पर उस वक्त नाबालिग छात्रा ने डर के कारण किसी को बताया नहीं था.

पुलिस ने दूसरे स्कूल से गिरफ्तार किया प्रिंसिपल

अब जब 2 साल बाद स्कूल के कार्यक्रम के दौरान कमलेश रावल ने दोबारा छेड़खानी करके शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया. भरूच एसपी मयुर चावड़ ने कहा कि छात्रा के साथ पहले भी एसी छेड़खानी होने की बात शिकायतकर्ता माता-पिता ने बताई थी जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म की कोशिश के लिए शिकायत दर्ज की थी. मामला सामने आने के बाद स्कूल ने प्रिंसिपल का तबादला करके दूसरे स्कूल में भेज दिया था. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस आरोपी कमलेश रावल के फोन की जांच कर रही है ताकि पता चल पाए कि इस छात्रा के अलावा किसी और के साथ एसी घटना तो नहीं हुई.

 

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान