31 मई को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली इंदौर मेट्रो संचालन का लोकार्पण करेंगे

 इंदौर
इंदौरवासी जल्द ही मेट्रो की यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। 31 मई को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली मेट्रो संचालन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आमजन को यात्रा करने का अवसर मिल सकेगा।

मेट्रो का संचालन अभी सिर्फ छह किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर किया जाएगा। शुरुआत के पहले सप्ताह लोगों को निश्शुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा और इसके बाद किराए में छूट दी जाएगी। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा के शुभारंभ से पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारी का जायजा लिया।

50 फेरे लगाएगी

मेट्रो ट्रेन की शुरुआत इसी स्टेशन से होगी। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। यलो लाइन के छह किमी रूट पर मेट्रो चलाई जाएगी। ट्रेन गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 स्टेशन तक चलेगी और पांच स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में 50 फेरे लगाएगी।

सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक आमजन इसमें सफर कर सकेंगे। मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा और मेट्रो के अधिकारी मौजूद थे।

प्रत्येक 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

सुपर कॉरिडोर के छह किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो का संचालन होगा। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 25 फेरे और स्टेशन नंबर तीन से गांधी नगर तक 25 फेरे मेट्रो लगाएगी।

शुरुआत में मेट्रो के तीन से चार कोच सेट चलाए जाएंगे। एक कोच सेट में तीन मेट्रो कोच (डिब्बे) होते हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से मेट्रो तक सिटी बस की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

यलो लाइन पर 28 स्टेशन

मेट्रो का संचालन 31.32 किमी लंबे रूट पर होना है। इसमें 22.42 किमी एलिवेटेड और 8.7 किमी भूमिगत मेट्रो चलेगी। मेट्रो की यलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो यात्रा को आसान व पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक तौर पर छह किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपये है।

मेट्रो की विशेषताएं

    वातानुकूलित, प्रदूषण रहित कोच।
    एक ट्रेन की यात्री क्षमता लगभग 980 यात्री।
    स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
    दिव्यांगजन के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
    सभी स्टेशन व डिपो पर सीसीटीवी कैमरे।
    सुरक्षा के लिए आपातकालीन बटन और इंटरकॉम।
    दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
    व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
    क्यूआर आधारित टिकटिंग, एआई ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

 

admin

Related Posts

मोनालिसा को सीरिया भेजने की योजना, सुप्रीम कोर्ट वकील ने खरगोन में नाजिया इलाही का बड़ा दावा किया

खरगोन  सुप्रीम कोर्ट की वकील और अपने फायरब्रांड बयानों के लिए चर्चित नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाम खरगोन…

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, धार और खंडवा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

धार एवं खंडवा जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश 48 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह