प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया है। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा 'मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश उत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु हो।' उन्होंने पोस्ट में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व में अनेक विधाओं का संगम था। वह गुरु तो थे ही , भक्त भी श्रेष्ठ थे। वह जितने अच्छे योद्धा थे उतने ही बेहतरीन कवि और साहित्यकार भी थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद जी के मानवता की रक्षा के लिए , राष्ट्र की रक्षा के लिए ,धर्म की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान से देश दुनिया परिचित है। उन्होंने कहा कि उनमंर वीरता के साथ धीरता थी , उनका धैर्य अद्भुत था , वे संघर्ष करते थे लेकिन त्याग की पराकाष्ठा अभूतपूर्व थी। श्री मोदी ने कहा कि खालसा पंथ के सृजनहार , मानवता के पालनहार एवं भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित श्री गुरु गोबिंद सिंह को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। वाहे गुरु जी का खालसा , वाहे गुरु जी की फतह।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह को प्रकाश पर्व पर नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे ने कहा "सरबंस दानी, साहिब-ए-कमाल एवं सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया तथा जन-जन के हृदय में मानव सेवा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना जागृत की थी जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी।"

कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक पेज पर गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए कहा "गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर हम उनके जीवन और विरासत को नमन करते हैं। आइए हम एकता, साहस और मानवता की उनकी शिक्षाओं को याद करें जो हमारे लिए मार्गदर्शन का एक स्थायी स्रोत हैं। उनके मार्ग पर चलते हुए आईए एक समावेशी समाज का निर्माण करने का हम प्रयास करें।"

 

  • admin

    Related Posts

    24 घंटे की बुरी घटना: ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट और 2 चॉपर क्रैश, पायलट लापता

    वाशिंगटन पिछले पांच हफ्तों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…

    नासिक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक परिवार के 9 लोगों की मौत, सब शोक में डूबे

    नासिक  महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर सड़क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह