राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने जड़ा थप्पड़, प्लेन से उतरने के तुरंत पहले पड़ी मार, मुंह छिपाने लगे इमैनुअल

हनोई
 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट से उतरते वक्त उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ लगा रही हैं। ये वायरल वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति बतौर राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वीडियो में फर्स्ट लेडी को वियतनाम के हनोई में राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मैक्रों को फौरन अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों का हुजूम है और कैमरे ऑन हैं, इसीलिए वो थोड़ा मुस्कुराकर हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से प्लेन के अंदर छिप जाते हैं।

हालांकि शुरूआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ कहकर उसे फर्जी बताता है, लेकिन बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गई। जिसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक बयान में भी थोड़ा बदलाव आ गया। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक साधारण "पति-पत्नी का झगड़ा" बताया है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का पत्नी से हुआ था झगड़ा
फ्लाइट से उतरते वक्त भी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी बगैर एक दूसरे का हाथ पकड़े उतरते दिख रहे हैं। जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इस दौरान काफी असहज दिख रहे थे। वो अपनी पत्नी को कुछ ऐसे देख रहे थे मानो वो कहीं सार्वजनिक तौर पर कोई कांड ना कर दें। आपको बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे एक असामान्य रिश्ता कहा जा सकता है। इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 सालों का फासला है। मैंक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। बिगिट का जन्म 13 अप्रैल 1953 को हुआ था और वो स्कूल में इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया करतीं थीं। स्कूल में ही मैक्रों और ब्रिगिट में प्यार हो गया था। उस वक्त इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 सालों के थे जबकि ब्रिगिट करीब 39 सालों की थीं। ब्रिगिट पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं।

इमैनुएनल मैक्रों ने 16 साल की उम्र में ब्रिगिट को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन मैक्रों के परिवार को ये रिश्ता हरगिज मंजूर नहीं था। लिहाजा उनकी शादी काफी विवादित बन गई थी। उनके समाज में भी शादी का काफी विरोध किया गया था। ब्रिगिट ने मैक्रों से शादी के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था। साल 2007 में जब इमैनुएल मैक्रों 29 साल के थे और ब्रिगिट 54 साल की थीं, उस वक्त दोनों ने शादी कर ली थी। ये शादी फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक निजी समारोह में हुई थी। साल 2017 में जब इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति बने तो ब्रिगिट फ्रांस की फर्स्ट लेडी बन गईं। वो अभी भी अपने पति के सार्वजनिक जीवन में काफी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और करीब करीब उनके सभी विदेशी दौरे में उनके साथ होती हैं।

admin

Related Posts

मोदी का संदेश: भारत-यूरोप व्यापार साझेदारी से आएगा आर्थिक और रोजगार लाभ

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को परिवर्तनकारी समझौता बताया। साथ ही कहा कि इससे देश के बाजारों का विस्तार होगा…

चिट फंड स्कैम पर CBI का शिकंजा, करोड़ों की ठगी के आरोपी तन्मय मिर्धा अरेस्ट

नई दिल्ली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2 करोड़ रुपए से अधिक के चिट फंड घोटाले में फरार चल रहे आरोपी तन्मय मिर्धा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया