स्टेट कैपिटल रीजन में बड़े बदलाव की तैयारी, छत्तीसगढ़ में 20 सेक्टर होंगे विकसित

रायपुर 

राज्य सरकार ने स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए अलग से एक प्राधिकरण तैयार करने को मंजूरी मिल गई है। इसे राज्य की आर्थिक और शहरी विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने के लिए अलग-अलग 20 सेक्टरों में विकास करने की योजना। इसमें प्रमुख रूप से बेंगलूरु और नोएडा की तर्ज पर आईटी सेक्टर को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें एआई आधारित उद्योगों पर भी विशेष फोकस रहेगा।

बता दें स्टेट कैपिटल रीजन में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी और चरोदा जैसे प्रमुख शहरी केंद्र शामिल हैं, जो लगभग 1 करोड़ की जनसंख्या को प्रभावित करता है। यह क्षेत्र अपनी कनेक्टिविटी, बढ़ती अर्थव्यवस्था और राज्य की राजधानी की मौजूदगी के कारण शहरी विकास और औद्योगिक विकास के लिए एक प्रमुख स्थान बन सका है।

प्राधिकरण बनाएगा विकास का प्लान

दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर अटल नगर में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण के सही विकास के लिए प्राधिकरण बनाया गया है। यह प्राधिकरण योजना बनाना, निवेश को बढ़ावा देना, विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों के बीच समन्वय तथा शहर के विस्तार को सही ढंग से नियंत्रित करने का काम करेगा। बता दें 2031 तक इस क्षेत्र में लगभग 50 लाख लोग रहने की संभावना है, इसलिए भूमि का प्रभावी उपयोग और पर्यावरण की रक्षा करते हुए शहरी विकास करना जरूरी है।

चलाई जाने वाली परियोजनाएं

इको- टूरिज्म केंद्र

डेटा सेंटर का स्थान

मेगा फूड क्लस्टर

स्वास्थ्य पर्यटन के केंद्र

फार्मा क्लस्टर

सोलर एनर्जी

स्टील के क्लस्टर

मेडिसिटी

पंप एनर्जी

आंतरिक जलमार्गों के लिए संपर्क केंद्र

हाइड्रो एनर्जी

इंटिग्रेटेड सीमेंट टर्मिनल

मैंगो पल्प

कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट

आइटी पार्क

प्रोसेसिंग क्लस्टर

मेट्रो रेल

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (रायपुर)

नई रेलवे लाइन (कटगोरा – डोंगरगढ़)

नागपुर – रायपुर कॉरीडोर

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें