महीनों पहले मरे पति का शव भी कब्र से निकालने की तैयारी, ब्राजील में क्रिसमस केक खाकर तीन महिलाओं की मौत

टोरेस।

ब्राजील के टोरेस में क्रिसमस केक खाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि केक में जहर मिला था और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जिस महिला ने केक बनाया था, उसके पति की भी बीते सितंबर में मौत हुई थी।

ऐसे में अब पुलिस पति के शव को भी कब्र से निकालकर उसकी जांच करने पर विचार कर रही है। 61 वर्षीय जेली तेरेज़िन्हा सिल्वा डॉस अंजोस ने 23 दिसंबर, 2024 को एक पारिवारिक समारोह के लिए केक तैयार किया था। जिसे खाकर परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक 10 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत स्थिर है। पीड़ितों में जेली की बहनें, मैडा बेरेनिस फ्लोरेस दा सिल्वा (58) और न्यूजा डेनिज सिल्वा डॉस अंजोस (65) और उनकी भतीजी तातियाना डेनिज सिल्वा डॉस अंजोस (43) शामिल हैं।
शुरुआती जांच में मृतकों के रक्त में आर्सेनिक पाया गया है, जिसके बाद घटना की गहन जांच की जा रही है। जेली के पति पाउलो लुइज की भी बीते सितंबर में मौत हो गई थी। ऐसे में अब जांच अधिकारी लुइज के शव को भी कब्र से निकलवाकर फिर से जांच कराने पर विचार कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि लुइज की मौत भी तो जहर से नहीं हुई थी।

जांच में घर से मिला संदिग्ध पदार्थ
जांच के दौरान, पुलिस को जेली के घर पर एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पाद और एक संदिग्ध सफेद तरल पदार्थ मिला। जेली भी ये केक खाकर बीमार हुई है, लेकिन वह अब ठीक है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं परिवार में विरासत को लेकर तो कोई विवाद नहीं था। खाने में जहर कैसे आया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जेली के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

admin

Related Posts

नए पीएम बालेन का सख्त एक्शन, ओली पर आरोप और Gen-Z आंदोलन में फायरिंग का विवाद

काठमांडू  नेपाल की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा भूचाल आया है. सुबह-सुबह नेपाल पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके…

भारत में गलत इरादे से प्रवेश करने वाले US-यूक्रेनी नागरिकों को शाह की सीधी चेतावनी

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  स्पष्ट किया कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों से भारत को कोई खतरा नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया