राजस्थान के सभी जिलों में तैयारी पूरी, 16 नवंबर को होगी बोर्ड की प्रतिभा परीक्षा

अजमेर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एसटीएसई) 2025 का आयोजन 16 नंवबर रविवार को पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर बोर्ड की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रदेश के सभी 41 जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं और संबंधित केंद्रों पर आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

दो पारी में होगी परीक्षा
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एसटीएसई परीक्षा कक्षा 10 और कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा कल रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश-पत्र तथा परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक केंद्र सामग्री बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

सचिव राठौड़ के अनुसार, संस्था प्रधान अपने पूर्व प्रदत्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। वहीं, केंद्र अधीक्षक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक केंद्र सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियंत्रण कक्ष से पैनी नजर
परीक्षा की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बोर्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है, जो 15 और 16 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। प्रवेश-पत्र या केंद्र सामग्री डाउनलोड से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए परीक्षा केंद्रों को विशेष दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं।

ऑनलाइन सामग्री डाउनलोड संबंधी सहायता के लिए ए.सी.पी. से 0145-2632865 और 0145-2627454 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं अन्य परीक्षा-संबंधी सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0145-2632866, 2632867 और 2632868 उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी एवं परीक्षा केंद्र उप निदेशक (परीक्षा-1) से 0145-2425770 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर
राजस्थान बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को समय पर परीक्षा सामग्री वितरण, सुरक्षा प्रबंध, निगरानी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड का कहना है कि इस परीक्षा से राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

admin

Related Posts

सार्वजनिक सभा में अचानक हुईं भावुक, वसुंधरा राजे के छलक पड़े आंसू

झालावाड़/बकानी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ के दौरे पर थीं। बकानी के खोयरा गांव स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जब…

अजमेर की सुधारी जा रही सड़कें, पीएम मोदी की सभा का बनने लगा वाटर प्रूफ डोम

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभा के लिए वाटर प्रूफ डोम बनाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच