फाइनल में पंजाब किंग्स की हार पर प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, फैंस का भी बैठा दिल

नई दिल्ली
इंतजार तो पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा को भी था। उम्मीद थी 18 साल बाद टीम आईपीएल खिताब का सूखा खत्म करेगी। यही इंतजार आरसीबी को था। आईपीएल 2025 का फाइनल जीतता तो कोई एक ही। आरसीबी का इंतजार खत्म हुआ। डिंपल गर्ल प्रीति का इंतजार और बढ़ गया। फाइनल में आरसीबी के हाथ पंजाब किंग्स की हार के बाद उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलकी। चुलबुली, नटखट, शरारती, हंसमिजाज, जिंदादिल प्रीति…उनके चेहरे की उदासी और आंखों की नमी ऐसी थी जो करोड़ों फैंस का दिल बैठ जाए।

प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक कह रहे कि उन्हें डिंपल गर्ल के लिए बुरा लग रहा है। कोई लिख रहा कि हम आपका दर्द समझ सकते हैं तो कोई लिख रहा आपको मुस्कुराते देखना चाहते हैं।

एक यूजर ने एक्स पर प्रीति की भावुक तस्वीर को ब्रोकेन हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट करते हुए लिखा- हम आपका दर्द समझ सकते हैं प्रीति जिंटा। प्रीति जिंटा का 2014 के आईपीएल फाइनल में भी दिल टूटा था। तब भी उनकी टीम पंजाब किंग्स खिताब नहीं जीत पाई थी। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रीति जिंटा की आंखों में आंसू हैं, अपेक्षित भी है। उनका दिल फिर टूटा है। मैंने 2014 में भी ऐसा ही मंजर देखा था।’ एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद करता हूं कि किसी दिन पंजाब किंग्स प्रीति जिंटा के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी।’ चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभि ऐंड नीयू ने लिखा, ‘ओह। मेरे भीतर का 90 के दशक वाला बच्चा प्रीति जिंटा को मुस्कुराते देखना चाहता है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हार और जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन उसने भी तो 18 साल इंतजार किया। प्रीति जिंटा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदानी जांबाजों की पत्नियों के लिए 1.1 करोड़ रुपये का दान देकर करोड़ों दिलों को जीता था। ज्यादातर लोग उन्हें जीतते देखना चाहते थे। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।’
आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में मुकाबला था पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच। दोनों ही टीमों को अपने पहले खिताबी जीत का इंतजार था।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 184 रन बना सकी। इस तरह उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

  • admin

    Related Posts

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    चेन्नई CSK vs PBKS के बीच होने वाले अगले महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मची हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को…

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने जा रहा है. खासतौर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी