प्रयागराज. दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ ऐतिहासिक चर्चा का गवाह बना

भोपाल

प्रयागराज. दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ ऐतिहासिक चर्चा का गवाह बना। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास,संस्कृति विभाग मप्र शासन की ओर से एकात्म धाम मंडपम् में 'अद्वैत कैसे प्रकृति संरक्षण में अहम घटक है' पर आधारित "भविष्य के लिए अद्वैत"

विषय पर चर्चा हुई। प्रसिद्ध पर्यावरणविद और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के पूर्व कार्यकारी निदेशक,नार्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोहेम मुख्य वक्तk रहे।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रामनाथ झा ने कहा कि वर्तमान पर्यावरणीय और सामाजिक परिदृश्य में अद्वैत केवल एक दार्शनिक मत नहीं, बल्कि एक समग्र दृष्टिकोण है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड की एकता को स्वीकार करता है। इस सत्र में, अद्वैत वेदांत के सार्व-भौमिक तत्वों को आधुनिक विज्ञान, पारिस्थितिकी और वैश्विक चुनौतियों से जोड़ा गया।

अद्वैत वेदांत और पर्यावरण—एक नया दृष्टिकोण

एरिक सोहेम ने कहा कि मैंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा।यह अब तक का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है।आदि शंकराचार्य ने भारत को शस्त्रों से नहीं, बल्कि अपने अद्वितीय बुद्धिबल से विजय किया। भारत में पशुओं और मनुष्यों के बीच एक अनुपम समरसता विद्यमान है। भगवान गणेश का गजमुख और भगवान हनुमान का वानर शरीर इस समरसता का द्योतक है।

वेदांत के मूल सिद्धांतों को आधुनिक संदर्भ में रखते हुए, एरिक सोहेम ने एक अत्यंत प्रासंगिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने उपनिषदों के उन पाँच महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों का उल्लेख किया जो अस्तित्व की रचना, उसका पालन, संहार, तथा सर्वोच्च चेतना की सर्वव्यापकता को स्पष्ट करते हैं। इन सिद्धांतों के अनुसार, संपूर्ण सृष्टि शक्ति और चेतना का ही विस्तार है।

अद्वैत और वैश्विक चेतना

एरिक सोहेम ने बताया कि आधुनिक पश्चिमी दर्शन और विज्ञान की दृष्टि प्रकृति को एक निष्क्रिय संसाधन मानती रही है, जिसका शोषण किया जा सकता है। जबकि भारतीय परंपरा में प्रकृति को "माँ" के रूप में देखा जाता है। उन्होंने "डीप इकोलॉजी" के विचार को अद्वैत से जोड़ते हुए बताया कि संपूर्ण ब्रह्मांड परस्पर जुड़ा हुआ है, और यह दृष्टिकोण ही हमारे सतत विकास की कुंजी हो सकता है।

विमर्श में यह स्पष्ट हुआ कि अद्वैत वेदांत न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है, बल्कि यह मानवता के सतत अस्तित्व के लिए भी अनिवार्य है। एरिक सोहेम और अन्य विशेषज्ञों के विचारों ने इस बात को बल दिया कि यदि हमें पृथ्वी को बचाना है, तो हमें अद्वैत के सिद्धांतों को जीवन में अपनाना होगा। अद्वैत वेदांत केवल दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का वह सत्य है, जो हमें सिखाता है कि "हम और प्रकृति अलग नहीं, बल्कि एक ही चेतना के विभिन्न रूप है।

मनुष्य, मानवता और प्रकृति में एकात्मता हैं।हम केवल प्रकृति के साथ सामंजस्य में रहकर ही जीवित रह सकते हैं।

सनातन धर्म में प्रकृति के प्रति अपार सम्मान हैं, हम वर्तमान में गंगा, यमुना व सरस्वती के पवित्र संगम की भूमि पर उपस्थित हैं।

एरिक ने महाकुम्भ के अवसर पर संगम में स्नान करते हुए महाकुम्भ को अविस्मरणीय बताया।

 

admin

Related Posts

काशी में सीएम मोहन यादव ने कचौड़ी-पूरी का आनंद लिया, सादगी से लोगों को किया प्रभावित

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दौरान एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां के मशहूर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर…

भोपाल और इंदौर में अफसरों ने शिक्षक बनकर की क्लास, 102 स्कूलों में बच्चों से किया संवाद

भोपाल/ इंदौर  इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेशभर में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है। स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया