प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों से कहा, ‘गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान दो

 नई दिल्ली

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. कल एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड करने के बाद आज एक और इंजीनियर उनके निशाने पर आ गया. प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ट्रांसफर का दिया है. उन्होंने कहा कि 'काम नहीं करोगे तो कार्रवाई होगी.'

'ऐसे तो पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा'

दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कल रात शराब पी होगी इसलिए उनके मुंह से बदबू आ रही है. उन्होंने कहा, 'मुझे भी ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड करना अच्छा नहीं लगता. ऐसा किया तो पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा. सब अधिकारी अच्छे से काम करें और फोन उठाना शुरू करें.'

'गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो'

दिल्ली के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, 'गलियों में उतरो, अपने पैरों को गंदा करो और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान दो. 10 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, जैसे कल एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया. अब अगला नंबर आप लोगों का हो सकता है.'

'पसीना निकलेगा तो चर्बी घटेगी'

एक दिन पहले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि 10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई है. हम लोग खुद जमीन पर उतरकर पसीना बहा रहे हैं, उनको भी सड़क पर ला रहे हैं. जब उनके पसीने निकलेंगे तो उनकी चर्बी घटेगी.

उन्होंने कहा कि काम तो इन्हीं अधिकारियों से करवाएंगे. समर एक्शन प्लान को लेकर हम हर तीसरे दिन बैठक कर रहे हैं. पिछली बैठकों में कितना क्रियान्वयन हुआ है. हर एक चीज की समीक्षा कर रहे हैं, पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा और पूरी दिल्ली को ऑनलाइन मॉनिटर किया जाएगा.

प्रवेश वर्मा ने कहा, 'अधिकारी चाहते हैं कि वे मॉनिटर ना हों, लेकिन हम लोग करेंगे. हम लोग जहां भी जमीन पर उतरे, वहां पर दिक्कत दिख रही है. लेकिन हम इन्हीं अधिकारियों से काम करवाएंगे.'

 

admin

Related Posts

रोहिणी और सुल्तानपुरी के लोग हो जाएं सावधान! 6-7 अप्रैल को बंद रहेंगे नल, टैंकर के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार और मंगलवार का पानी की कमी से जूझना होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की तरफ…

एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?