जाटव बिरादरी से आने वाले प्रवेश रतन को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आप पार्टी की सदस्यता दिलाई

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और नेता को अपने पाले में कर लिया है। पटेल नगर से 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रवेश रतन बुधवार को ‘आप’ में शामिल हो गए। जाटव बिरादरी से आने वाले प्रवेश रतन को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सदस्यता दिलाई। प्रवेश रतन ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के कामकाज से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर खुद को दरकिनार किए जाने का भी आरोप लगाया।

पटेल नगर से पिछले चुनाव में झाड़ू निशान पर राज कुमार आनंद ने जीत हासिल की थी। आनंद को दिल्ली सरकार में मंत्री भी बनाया गया। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वह बागी हो गए। दलितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और बसपा में शामलि हो गए। बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। लेकिन बाद में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद से ही 'आप' को यहां अपने लिए एक चेहरे की तलाश थी। प्रवेश रतन के रूप में 'आप' की वह खोज पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवेश रतन का टिकट तय हो चुका है। दूसरी तरफ भाजपा से राज कुमार आनंद को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। संभव है कि एक बार फिर यहां राज कुमार आनंद और प्रवेश रतन के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन उनके चुनाव चिह्न स्वैप हो चुके होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रवेश रतन को राज कुमार आनंद ने करीब 31 हजार वोटों से मात दी थी। 2015 में भी आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

admin

Related Posts

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात