राम मंदिर पंचाँग में शामिल हुआ प्रतिष्ठा द्वादशी, अब विजयदशमी भी होगा भव्य

अयोध्या

प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बालक राम का मंदिर भव्यता और दिव्यता के साथ तैयार हो रहा है. मंदिर को दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा, लेकिन जब से प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं. तब से हर पर्व हर त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस कड़ी में 11 जनवरी को प्रभु राम की पहली वर्षगांठ भी तीन दिवसीय धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें अयोध्या के प्रमुख पर्व को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट अपनी तरफ से एक कैलेंडर बनवाएगा.

अयोध्या के तीर्थों का विकास कर रही योगी सरकार: राम मंदिर परिसर स्थित अंगद टीला पर तीसरे दिन सबसे पहले रामानुजाचार्य विद्या भास्कर स्वामी वासुदेवाचार्य ने रामकथा के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र से लोगों को आत्मसात करने का संदेश दिया. इसके साथी अयोध्या में चल रही विकास के कार्यों को लेकर कहा कि इन दोनों अयोध्या में सड़कों की चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है. लेकिन कुछ लोग अपनी मठ मंदिर की सुरक्षा के लिए खड़े हो जाते हैं. अयोध्या एक तीर्थ इसके विकास के लिए सभी को कुछ ना कुछ त्याग करना ही होगा. यहां पर बहुत से ऐसे ऐतिहासिक इमारत भी है, जिसका ध्यान प्रदेश सरकार रख रही है. अयोध्या के कुछ प्रमुख घाट प्रहलाद घाट, कौशल्या घाट सहित अन्य अपने विकास के लिए इंतजार कर रही हैं. प्रवचन सत्र के दौरान अयोध्या के विभिन्न मंदिरों के महंत और संत धर्म आचार्य रामलला के प्रति अपनी भाग समर्पित किया. वहीं, देर शाम विट्ठल कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने भगवान श्री राम के प्रति कविता के माध्यम लोगों को भाव विभोर कर दिया. अंतिम कार्यक्रम की प्रस्तुति देती हुए पद्मश्री भजन गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने भजनों से मौजूद श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.

राम जन्मभूमि परिसर के संपूर्ण निर्माण में अब तक 1200 करोड़ खर्चः श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने राम जन्मभूमि परिसर संपूर्ण निर्माण कार्य में 1800 से 2000 करोड़ तक खर्च होने का अनुमान जताया है. उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्णता की ओर जा रहा है. 3 महीने में सभी मंदिरों के कार्य पूर्ण हो जाएंगे. इसके पश्चात इन मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी. मंदिर के शिखर का निर्माण भी चल रहा है, जिसे मार्च तक पूरा होने की संभावना है. गोविंद देवगिरी ने बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव को राम मंदिर ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में मनाया गया है. स्थाई रूप देते हुए इस उत्सव को और विस्तारित किया जाएगा. प्रत्येक वर्ष प्रतिष्ठा द्वादशी का उत्सव मनाया जाएगा. इसके साथ ही मंदिर में रामनवमी, झूलनोत्सव, विजयादशमी, कार्तिक उत्सव, विवाह पंचमी मुख्य रूप से मंदिर परिसर मनाए जाने की तैयारी है.

  • admin

    Related Posts

    मेष से मीन तक: नवरात्रि के नौ दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद…

    खरमास लगते ही बदले नियम: विवाह-गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य एक महीने बंद

      पंचांग के अनुसार, साल में कुछ ऐसे समय आते हैं जब मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से परहेज किया जाता है. ऐसा ही एक विशेष समय खरमास होता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान