प्रतिका रावल ने कहा- यह सम्मान मेरे लिए सिर्फ पुरस्कार नहीं, मेरे खेल-सफर को मिली एक बड़ी प्रेरणा है

नई दिल्ली
महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। टीम की सदस्य प्रतिका रावल ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रतिका को 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभावान युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल का स्वागत किया। हमारी होनहार बेटी प्रतिका ने दिल्ली को गौरवान्वित किया है। 
खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मान देते हुए दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतिका युवा दिल्ली की ऊर्जा, साहस और नए भारत की नारी शक्ति की सजीव छवि हैं। उनकी यात्रा यह बताती है कि दिल्ली सपनों को केवल जन्म नहीं देती, उन्हें उड़ान भी देती है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
सीएम के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए प्रतिका रावल ने रीपोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आपके सम्मान, प्रोत्साहन और स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद। दिल्ली सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि मेरी मेहनत, मेरे सपनों और मेरे खेल-सफर को मिली एक बड़ी प्रेरणा है। दिल्ली ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है और आज आपके हाथों मिला यह सम्मान मेरे भीतर और भी ऊर्जा, समर्पण और जिम्मेदारी भरता है। मैं वादा करती हूं कि आने वाले समय में देश और दिल्ली का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊंचा उठाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करती रहूंगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए भी आभार। आपका आशीर्वाद और विश्वास मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा प्रतिभा प्रतिका रावल का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। दिल्ली को गौरवान्वित करने वाली प्रतिका को 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वह नई दिल्ली की ऊर्जा, साहस और नारी शक्ति की प्रेरक पहचान हैं। प्रतिका को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

admin

Related Posts

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है. आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद…

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी