प्रशांत किशोर ने पहली रैली में नीतीश कुमार पर किया करारा प्रहार, मदद नहीं करते तो संन्यास लेकर बैठे होते

पटना
एक समय जनता दल यूनाइटेड में नंबर 2 का दर्जा हासिल कर चुके प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी की पहली रैली में जितने तीर छोड़े, सारे के सारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए थे। आश्चचर्यजनक रूप से उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर नौवीं फेल वाला पन्ना नहीं पलटा, जिससे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को फील गुड मिला होगा। प्रशांत किशोर अपने 8 मिनट के भाषण में कुछ पर्सनल होते भी दिखे जब उन्होंने 2015 के बिहार चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की जीत को लेकर अहसान भरी बातें करनी शुरू कर दी। पीके ने यहां तक कह दिया कि अगर वो 2015 में मदद नहीं करते तो नीतीश आज संन्यास लेकर कहीं बैठे होते।

प्रशांत किशोर जब रैली में पहुंचे तो दूसरे जिलों से पटना आने वाले रास्तों पर लगे जाम को लेकर काफी खिन्न नजर आए। जय बिहार से शुरुआत के फौरन बाद वो जाम, प्रशासन और नीतीश पर आ गए। पांच लाख लोगों के आने की बात करते हुए पीके सुनाने लगे कि प्रशासन को पहले बताया गया था कि इतने लोग आ रहे हैं, इतनी गाड़ियां आ रही हैं लेकिन इंतजाम नहीं हुआ। चार घंटे से वो प्रशासन के हाथ-पैर जोड़ रहे हैं लेकिन कुछ हो नहीं रहा। 2 लाख से ज्यादा लोग पटना के इर्द-गिर्द भूखे-प्यासे जाम में बसों में बैठे हैं। लोग पैदल यहां आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद से नीतीश ने लोगों को रोकने का काम किया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने कई लाख लोगों को मुझसे नहीं मिलने दिया है, उनको तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता है। नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए प्रशांत ने लोगों से पूछा कि अगर मोदी जी आकर कहेंगे कि नहीं उखाड़ना है तो नहीं मानेंगे ना। फिर पूछा कि लालू, मोदी, नीतीश का राज चाहिए या जनता का राज चाहिए। फिर दावा करने लगे कि छह महीने के लिए कमर कस लो, नवंबर में आपको जनता की सरकार बनाकर देंगे।

इसके बाद पीके ने कहा कि भाषण खत्म लेकिन फिर बोलने लगे। कहा कि आज इन लोगों ने जो पाप किया है, उसका पूरा हिसाब आपके गांव, आपके प्रखंड में आकर लेंगे। 2015 के विधानसभा चुनाव के हवाले से प्रशांत किशोर कहने लगे- “प्रशासन की मदद से लोग को रोकने की कोशिश की है, इस आदमी की खैर नहीं है। अगर 2015 में इसकी मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार संन्यास लेकर कहीं बैठे होते। और आज बहुत बड़ा होशियार बन रहे हैं। आपने गांव-देहात में सुना होगा। जो शादी कराता है, वही श्राद्ध कराता है। तो इनका पूरा उपाय, राजनीतिक श्राद्ध जन सुराज के लोग करेंगे, ये संकल्प लेकर जाइए।।”

admin

Related Posts

सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक की तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल में किया बुलावा

भोपाल भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा 'गुड्डू' ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए भोपाल में…

विवादों से नहीं छूट रहीं BJP नेता माधवी, एयरपोर्ट पर एक और एक्शन ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और 2024 में हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं कोम्पेला माधवी लता एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका