ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के दूसरे दौर में प्रणय, आयुष और थारुन

सिडनी
भारतीय शटलर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में दमदार प्रदर्शन किया है। एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी और थारुन मन्नेपल्ली ने 4,75,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में पहले दौर के कड़े मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। 33 वर्षीय एचएस प्रणय शुरुआत में जूझते नजर आए। प्रणय शुरुआती गेम में लय में नजर नहीं आए और दुनिया के 85वें नंबर के खिलाड़ी योहानेस सॉट मार्सेलिनो से 6-21 से हार गए।

इसके बावजूद एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता ने संयम बनाए रखते हुए अपने डिफेंस को मजबूत बनाया। उन्होंने रैलियों पर नियंत्रण रखते हुए 57 मिनट तक चले मुकाबले में अगले दो गेम 21-12, 21-17 से जीत लिए। अब 2023 के उपविजेता एचएस प्रणय का सामना इंडोनेशिया के आठवें वरीय अल्वी फरहान से होगा।

दूसरी ओर, कर्नाटक के 20 वर्षीय आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ टूर पर अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी। इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन में अपनी पहली सुपर 300 जीत के बाद दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ने कनाडा के सैम युआन को 21-11, 21-15 से शिकस्त दी। यह मुकाबला केवल 33 मिनट तक चला।

आयुष शेट्टी विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता रहे हैं। उनका सामना चौथे वरीय कोडाई नाराओका और शियाओडोंग शेंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

एक अन्य मुकाबले में थारुन मन्नेपल्ली ने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन के खिलाफ 21-13, 17-21, 21-19 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 66 मिनट तक चला। 2023 के राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अब चीन ताइपे के पांचवीं वरीयता प्राप्त लिन चुन-यी से चुनौती का सामना करेंगे।

वहीं, किरण जॉर्ज को जापान के छठी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से 21-11, 22-24, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में जल्द अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। देश को इन शटलर्स से खासा उम्मीदें हैं।

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर