पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके दिल पर चाकू से तीन वार किए गए थे, सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा

लखनऊ
पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके दिल पर चाकू से तीन वार किए गए थे। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सौरभ हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। बाईं तरफ सीने के पास तीन बार धारदार हथियार से वार किया गया है। गर्दन और कलाई पर भी घाव हैं। मौत से पहले मिले घावों के कारण उसकी मृत्यु हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉक हैमरेज के कारण उसकी मृत्यु हुई है। उसकी मौत 12 दिन पहले हुई थी। कपड़े सीमेंट से खराब हो गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि अभी जानकारी और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा। अब तक जो भी सबूत मिले हैं, उनमें दो ही लोग शामिल थे। बाकी का कोई रोल नजर नहीं आ रहा है। सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को दोबारा रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। यह जानने की कोशिश की जाएगी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, उन्हें यह आइडिया कहां से आया और इस मामले में किस-किस से सहायता ली है।

आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वह लंदन से जब लौटा तो उसका पासपोर्ट कब तक वैध था। उसके बैकग्राउंड के बारे में पता किया जा रहा है। घर वालों से भी पूछा जा रहा है। उसके कागज मंगवाए गए हैं। उसके मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है। मुस्कान की मां के सौतेली होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पता किया जा रहा है। मुस्कान के बचपन से हीरोइन बनने के सपने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि सारे सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं। अपराध में इस्तेमाल सामान जहां से खरीदे थे और जहां आरोपी रुके थे, वहां भी टीम को भेजा गया है। कैब ड्राइवर से भी जानकारी ली जा रही है। जिस डॉक्टर से जानकारी ली, उससे भी पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान रस्तोगी ने अपने पुरुष मित्र साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को एक ड्रम में डालकर सीमेंट घोलकर उसे भर दिया गया था।

  • admin

    Related Posts

    चाइनीज मांझे से मौत पर मर्डर केस चलेगा, योगी ने लखनऊ की घटना पर गुस्सा जताया, यूपी में रेड की गई शुरुआत

    लखऊ उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से मौत को अब हत्या माना जाएगा। ऐसी मौत मामले में मर्डर का केस चलेगा। प्रदेश में लगातार हो रहे हादसों पर सीएम योगी…

    उत्तर प्रदेश में ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0’ 6 से 13 फरवरी तक

    लखनऊ.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार एक और ठोस पहल करने जा रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें