KGMU में हुए पोस्टमॉर्टम में खुलासा, थाईलैंड में मौत से पहले प्रियंका के शरीर पर 9 चोटों के थे निशाने

लखनऊ
थाईलैंड के पटाया में होटल के बाथटब में लखनऊ की प्रियंका शर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में केजीएमयू में हुए पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 9 एंटी मॉर्टम(मौत से पहले) चोटें मिली हैं। उसके शरीर पर इतनी चोटें कैसे आईं यह बड़ा सवाल है। एनबीटी ने केजीएमयू में हुए पोस्टमॉर्टम में प्रियंका के शरीर पर मौत से पहले चोटों का 17 जनवरी के अंक में ही खुलासा किया था।

वृंदावन योजना के सेक्टर 16 बी निवासी सत्य नारायण शर्मा की बेटी प्रियंका शर्मा (32) की शादी वृंदावन योजना सेक्टर-9 में स्थित एल्डिको सौभाग्यम अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ. आशीष श्रीवास्तव से 2017 में हुई थी। पिता ने बताया कि 4 जनवरी को उनकी बेटी, दामाद और नाती पटाया घूमने गए थे। वहां एक पांच सितारा होटल में रुके थे।

8 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे आशीष ने सूचना दी कि प्रियंका की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। पिता सत्य नारायण ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट पीजीआई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। मंगलवार को प्रियंका का शव लखनऊ पहुंचा था।

थाईलैंड में हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण रेस्प्रेटरी एंड ब्लड सर्कुलेशन फेलियर लिखा गया था, जबकि केजीएमयू में हुए पीएम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि केजीएमयू में हुए पोस्टमॉर्टम में प्रियंका के शरीर पर 9 चोटें मिली हैं। पुलिस के लिए बड़ा सवाल है कि आखिर ये चोटें कैसे लगीं। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक ये चोटें साधारण नहीं हैं।

KGMU के पीएम में ये चोटें

  •     माथे के दाहिनी ओर 02x 01 सेमी का चोट का निशान, दाहिनी भौंह के बीच से 05 सेमी ऊपर
  •     सिर के पिछले भाग पर ऑक्सिपिटल क्षेत्र में 10x 04 सेमी में कई चोटें
  •     दाहिने हाथ के कंधे से कोहनी तक कई चोटें, जिनका आकार 11 x 04 सेमी से लेकर 03 x 03 सेमी तक
  •     दाहिनी कलाई के चारों ओर 08 x 02 सेमी से लेकर 02 सेमी x 02 सेमी तक की कई चोटें
  •     बाएं हाथ के बाहरी हिस्से पर 12x 03 सेमी की चोट का निशान, कंधे के जोड़ से 06 सेमी नीचे।
  •     बाईं कलाई पर कई चोटें हैं, जो 04 x 03 सेमी से लेकर 02 सेमी x 02 सेमी तक हैं
  •     दाहिने पैर के अगले हिस्से पर 03 x 02 सेमी का चोट का निशान, दाहिने घुटने के जोड़ से 16 सेमी नीचे
  •     दाहिने पैर के बीच भाग पर 02x 02 इंच का चोट का निशान, दाहिने टखने के जोड़ से 15 सेमी ऊपर
  •     पीठ के दाहिने हिस्से में 10 x 10 सेमी में तीन चोटें

admin

Related Posts

फसल नुकसान की भरपाई: Yogi Adityanath सरकार ने 2.51 लाख किसानों के खातों में भेजे 285 करोड़ रुपये

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 2.51 लाख से अधिक किसानों को फसल मुआवजे के रूप में 285 करोड़ रुपये प्रदान किए और कहा कि सरकार…

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर: आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 22 फरवरी

चित्रकूट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। जिला प्रोग्राम कार्यालय चित्रकूट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 86 पदों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे