पोस्टर ने बढ़ाई सियासी तपिश: अखिलेश को ‘डकैत’ बताने पर विवाद, योगी की छवि पर भी छिड़ी बहस

 गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चुनावी माहौल के बीच लगाए गए विवादित पोस्टरों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इन पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

शहर के कई प्रमुख स्थानों जैसे अंबेडकर चौराहा और एसपी कार्यालय के आसपास ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नामक संगठन द्वारा ये पोस्टर लगाए गए हैं।

फिल्म ‘धुरंधर’ का विलेन ‘रहमान डकैत’ बताया

पोस्टरों में अखिलेश यादव को फिल्म ‘धुरंधर’ के विलेन ‘रहमान डकैत’ के रूप में दिखाया गया है। उनकी एडिट की गई तस्वीर लाल टोपी और काले चश्मे के साथ लगाई गई है। इसके नीचे ‘अखिलेश का ल्यारी राज’ लिखा गया है।

साथ ही, समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान मुजफ्फरनगर और शामली में हुए दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी इसमें शामिल की गई है।

योगी आदित्यनाथ की कन्या पूजन करते हुए तस्वीर

वहीं, पोस्टर के दूसरे हिस्से में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कन्या पूजन करते हुए तस्वीर लगाई गई है, जिसके नीचे ‘धुरंधर सीएम’ लिखा गया है। इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के खिलाफ की गई कार्रवाई से संबंधित खबरों को भी दर्शाया गया है। पोस्टर में जनता से सवाल किया गया है, ‘आपको क्या चाहिए?’

इन पोस्टरों के जरिए एक ओर सपा शासन को दंगे, अराजकता और माफिया राज से जोड़ने की कोशिश की गई है, तो दूसरी ओर वर्तमान सरकार को सख्त कानून-व्यवस्था वाली सरकार के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया

विवाद बढ़ने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफजल खान और पार्टी नेता बृजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

 

admin

Related Posts

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही बदलेगा यूपी का मिजाज, तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान

लखनऊ प्रदेश में जारी बेमौसम वर्षा, तड़ित झंझावत और ओलावृष्टि के दौर से बृहस्पतिवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम…

यूपी में 15 अप्रैल से शुरू हो रही सहालग पर गैस की मार, बुकिंग पर्ची दिखाने पर ही कैटरर्स को मिलेगी आपूर्ति

लखनऊ उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कैटरिंग क्षेत्र के व्यवसायियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

रियान पराग और विराट कोहली में कौन पड़ेगा भारी? जानें संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
रियान पराग और विराट कोहली में कौन पड़ेगा भारी? जानें संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

पंजाब से गुमला तक फैला है नशे का सिंडिकेट, सिसई में छापेमारी के दौरान अफीम और नकदी के साथ 3 धराए

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पंजाब से गुमला तक फैला है नशे का सिंडिकेट, सिसई में छापेमारी के दौरान अफीम और नकदी के साथ 3 धराए