Portronics Beem 520 लॉन्च, कम दाम में मिलेगा बड़ी स्क्रीन का मजा

मुंबई

Portronics Beem 520 स्मार्ट LED प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है. ये डिवाइस 720p HD नेटिव आउटपुट रेजोल्यूशन के साथ आता है. Portronics Beem 520 प्रोजेक्टर पर आपको 4K Ultra-HD का सपोर्ट मिलता है. कंपनी इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स भी देती है, जिसे आप प्रोजेक्टर पर सीधे एक्सेस कर सकते हैं.

इस पर Amazon Prime Video, JioHotstar, Netflix और YouTube प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा. कंपनी की मानें, तो इस प्रोजेक्टर से 3.4  मीटर की दूरी और 105-inch तक प्रोजेक्ट किया जा सकता है. इसमें 3W का स्पीकर भी मिलता है.
कितनी है कीमत?

Portronics Beem 520 प्रोजेक्टर को आप इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर खरीद सकते हैं. ये प्रोजेक्टर 6,999 रुपये का मिल रहा है. इसे आप Amazon और Portronics की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. डिवाइस सिंगल कलर ऑप्शन वॉइट में आएगा. इस पर 12 महीने की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Portronics Beem 520 प्रोजेक्टर में 2200 Lumens का LED लैम्प मिलता है, जिसकी वजह से आपको दिन की रोशनी में भी अच्छी विजिबिलिटी मिलती है. ये डिवाइस 720p HD रेज्योलूशन के नेटिव सपोर्ट के साथ आता है, जिसे आप 4K Ultra-HD तक स्केल कर सकते हैं.

इस प्रोजेक्टर को 1.5 मीटर की दूरी से 40-inch स्क्रीन पर बीम किया जा सकता है. वहीं 3.4 मीटर की दूरी से इसे 105-inch तक के स्क्रीन साइज पर प्रोजेक्ट किया जा सकता है. कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI, Ethernet, USB पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है.

प्रोजेक्टर में 3W का स्पीकर इन-बिल्ट मिल जाता है. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस हाई-परफॉर्मेंस CPU के साथ आता है. इसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी मिलता है. यूजर्स को हाइट एडजस्ट करने का भी ऑप्शन मिलता है. Portronics Beem 520 में JioHotstar, Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं.

 

admin

Related Posts

महंगे कॉस्मेटिक्स को कहें अलविदा, घर पर इन 4 चीजों से बनाएं शुद्ध विटामिन C सीरम

आज के समय में विटामिन C सीरम स्किन केयर का अहम हिस्सा बन गया है. यह चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में…

पीरियड्स के दर्द और तनाव को कम करने के लिए आयुष मंत्रालय ने सुझाए ये योगासन

नई दिल्ली   पीरियड्स के दौरान दर्द, थकान, मूड स्विंग्स और अनियमित चक्र जैसी परेशानियां कई महिलाओं को प्रभावित करती हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट कुछ विशेष योगासन को दिनचर्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह