लव-कुश रामलीला में रंग जमाएंगी पूनम पांडेय, रावण की भूमिका के लिए बनी जल्द घोषणा?

नई दिल्ली

एक्ट्रेस पूनम पांडेय शोबिज में काफी वक्त से नहीं दिखी हैं. वो पैप्स के कैमरों में जरूर स्पॉट होती हैं. मगर किसी शो या मूवी में नजर नहीं आई हैं. पूनम को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्ट्रेस को वो पर्दे पर तो नहीं लेकिन रामलीला में एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे.

पूनम को रामलीला में मिला अहम रोल

पुरानी दिल्ली में होनी वाली लव कुश रामलीला में पूनम पांडे रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल प्ले करेंगी. रामलीला में एक्टर आर्य बब्बर रावण का रोल निभाएंगे. रामलीला में मंदोदरी का अहम रोल प्ले करने का मौका मिलने पर पूनम ने खुशी जताई है. उनका एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने रामलीला समिति का आभार जताया है.

पूनम ने जताया आभार

पोस्ट में लिखा है- लव कुश रामलीला समिति की ओर से मुझे इस पावन अवसर पर आमंत्रित करने के लिए मैं दिल से धन्यवाद करती हूं. ये मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है. मुझे इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का जो मौका मिला है. रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पंरपरा का उत्सव है. इसमें सम्मिलित होकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं. मैं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनने का इंतजार कर रही हूं.

आर्य बब्बर बने रावण 

दिल्ली में होने वाली लव कुश रामलीला सबसे फेमस रामलीला में गिनी जाती हैं. इसका मंच लाल किले के मैदान में तैयार किया जाता है. आर्य बब्बर ने 2015 में आए टीवी शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में रावण का रोल प्ले किया था. इस किरदार को रामलीला के मंच पर फिर से निभाने के लिए वो सुपर एक्साइटेड हैं. फैंस पूनम पांडेय और आर्य बब्बर की जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं. 

वर्कफ्रंट पर पूनम को आखिरी बार स्क्रीन पर वेब सीरीज 'हनीमून सुइट रूम नंबर 911' में देखा गया था. इससे पहले वो रियलिटी शो 'लॉकअप' में दिखी थीं. पूनम में 2013 में मूवी 'नशा' से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनका एक्टिंग करियर काफी कोशशों के बावजूद नहीं चल सका. पूनम का अपना यूट्यूब चैनल और ऐप है, जहां वो अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं. एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ और तलाक के कारण लाइमलाइट में रहीं. 

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर