‘अदृश्यम 2 -द इनविज़िबल हीरोज’ में दुर्गा की भूमिका के लिए पूजा गोर ने की खास तैयारी

मुंबई,

अभिनेत्री पूजा गोरी ने सोनी लिव के जासूसी थ्रिलर शो ‘अदृश्यम 2 – द इनविज़िबल हीरोज’ के लिये खास तैयारी की। पूजा गोर ने अदृश्यम 2- द इनविज़िबल हीरोज में दुर्गा का किरदार निभाया है। पूजा गोर ने हाल ही में इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए।

पूजा ने बताया, “एक्शन सीन मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था और इसमें सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन की भी सख्त जरूरत थी। मैंने हथियार चलाना सीखा, जो मज़ेदार तो था, लेकिन साँसों को नियंत्रित करना एक ऐसा पहलू था, जिसने मुझे चौंका दिया। जटिल दृश्यों में यह सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ।”
पूजा ने बताया,“दुर्गा के किरदार में नैतिक उलझन है। वह न तो पूरी तरह अच्छी है और न ही बुरी। उसकी रहस्यमयता मुझे बहुत आकर्षक लगी। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने पहले उसकी आंतरिक दुनिया रची, उसके डर, विश्वास और अविश्वास को समझा। इसके बाद मैंने खुद को उसकी मानसिकता के हवाले कर दिया। शारीरिक ट्रेनिंग तो बाद में आई, असली तैयारी उसके भीतर की जिम्मेदारियों और मनोस्थिति को महसूस करना था।”

‘अदृश्यम 2-द इनविज़िबल हीरोज’ जासूसी थ्रिलर है, जो पहचान छुपाकर देश के लिए काम करने वाले जांबाज़ हीरोज की टीम पर आधारित है। इस टीम की अगुवाई ऐजाज़ खान द्वारा निभाए गए रवि वर्मा करते हैं और इस सीजन में पूजा गोर का दमदार किरदार भी टीम का हिस्सा बनता है। यह नया सीजन रोमांच और रहस्य को नए मुकाम तक ले जाने का वादा करता है, जहां हर मिशन बड़ा और हर एक्शन सीन दिल की धड़कनों को तेज करने वाला है। यह शो सोनी लिव के लिए अंशुमन सिन्हा द्वारा डेवलप किया गया है, जिसका निर्माण सचिन पांडे और आदित्य पांडे ने किया है। इसके शो रनर अंशुमन सिन्हा और कुमार चाणक्य हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड को दी मात, रचा अवॉर्ड जीतकर इतिहास

    लंदन  BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है. बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये…

    आलिया भट्ट का BAFTA अवॉर्ड्स में दमदार प्रदर्शन, हिंदी में दी स्पीच, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

    लंदन लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए. इंडिया की तरफ से भी फरहान अख्तर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें