बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बना सकता है, पोंटिंग ने एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियन प्लेयर को इसलिए चुना

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है, जो कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जानी जाती है। इस सीरीज को लेकर अब चर्चा और भी तेज हो गई है। इसके पीछे कई कारण हैं, लेकिन हम यहां उन कारणों की बात नहीं कर रहे, बल्कि आप इस बारे में जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस सीरीज को लेकर क्या भविष्यवाणी की है। रिकी पोंटिंग ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनके मुताबिक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकता है। पोंटिंग ने एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियन प्लेयर को इसलिए चुना है।

दरअसल, रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टॉप स्कोर ऋषभ पंत और स्टीव स्मिथ हो सकते हैं। ऋषभ पंत को अब ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है, जबकि स्टीव स्मिथ पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी परिस्थितियों का अंदाजा है। पोंटिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि स्मिथ, यह तथ्य कि वह सलामी बल्लेबाज से वापस नंबर 4 पर आ गए हैं, शायद यह महसूस कराता है कि उसके पास साबित करने के लिए और भी बहुत कुछ है। उन्हें ये साबित करना है कि वे नंबर चार पर बेस्ट दे सकते हैं। वहीं, ऋषभ पंत के टीम में वापस आने और संभवतः मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ जब गेंद की चमक और कठोरता थोड़ी कम हो जाती है और वह जिस फॉर्म में है, मैं उसे लीडिंग रन स्कोरर के रूप में भी चुनूंगा।”

रिकी पोंटिंग ने ये भी बताया है कि इस सीरीज को कौन जीतने वाला है। हालांकि, इसकी भविष्यवाणी वे पहले ही कर चुके हैं और उसी प्रिडिक्शन पर अभी भी टिके हुए हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीत दर्ज करेगी। पोंटिंग ने भारत की गेंदबाजी को लेकर कहा, "मोहम्मद शमी की वजह से उस गेंदबाजी समूह में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। उस समय (अगस्त में) भी कुछ अटकलें थीं कि शमी फिट होंगे या नहीं। मुझे लगता है कि भारत के लिए हर एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना सबसे बड़ी चुनौती होगी। मुझे लगता है कि वे मौजूदा बल्लेबाजों के साथ यहां अच्छी बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन उनकी परेशानी गेंदबाजी होने वाली है" भारत के पास इस समय एक ही अनुभवी पेसर हैं, जसप्रीत बुमराह। इनके अलावा अन्य कोई गेंदबाज उस तरह की लय में नजर नहीं आ रहा है।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा