ईरान-इजरायल मुद्दे पर गरमाई सियासत: विरोध करने पर US सांसद पर पूर्व सैनिक को पीटने का आरोप

ईरान
ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले का विरोध अमेरिका में भी हो रहा है। इस बीच, यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति  की सुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के विरोध में एक पूर्व मरीन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान झड़प में एक अमेरिकी सांसद ने उसका हाथ तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल प्रदर्शनकारी की पहचान ब्रायन मैकगिनेस के रूप में हुई है, जो 2000 से 2004 तक यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स में सार्जेंट रह चुके हैं।

मैकगिनेस सुनवाई के दौरान ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। जब यूएस कैपिटल पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, तो उन्होंने दरवाजे के फ्रेम को पकड़ लिया। इसी दौरान हाथ फंसने से उनका हाथ टूट गया।

सीनेटर भी हटाने में शामिल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारियों के साथ अमेरिकी सांसद टिम शीही भी प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिक को बाहर निकालने में मदद करते नजर आ रहे हैं। जब झड़प चल रही थी, तब कमरे में मौजूद लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। लोग कह रहे हैं, "उसका हाथ… उसका हाथ… ओह माय गॉड!” दूसरी तरफ, पुलिस अधिकारी बार-बार प्रदर्शनकारी से दरवाजा छोड़ने के लिए कहते हुए सुनाई देते हैं। इसी दौरान पूर्व मरीन मैकगिनेस का हाथ टूट जाता है।
“कोई इजरायल के लिए लड़ना नहीं चाहता”

बाहर ले जाए जाने के दौरान मैकगिनेस चिल्लाते हुए कहते सुने गए, “कोई भी सैनिक इजरायल के लिए लड़ना नहीं चाहता।” यह बयान पश्चिम एशिया में जारी अमेरिकी सैन्य अभियानों को लेकर उनके विरोध को दर्शाता है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद सीनेटर शीही ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने लिखा कि कैपिटल पुलिस एक असंतुलित प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश कर रही थी और वह स्थिति को शांत करने में मदद कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “यह व्यक्ति टकराव के इरादे से कैपिटल आया था और उसे वही मिला। उम्मीद है कि उसे मदद मिलेगी और आगे कोई हिंसा नहीं होगी।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है और अमेरिका में ईरान नीति तथा युद्ध विरोधी भावनाओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना अमेरिकी राजनीति में बढ़ते ध्रुवीकरण और पश्चिम एशिया के संघर्ष को लेकर गहरी असहमति को भी दर्शाती है।

admin

Related Posts

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: मोबाइल नंबर/UPI ID से पेमेंट बंद, अब ऐसे करनी होगी पेमेंट

नई दिल्ली अब आप UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर UPI पेमेंट्स नहीं कर पाएंगे। डिजिटल पेमेंट्स को ज्यादा सुरक्षित और तेज बनाने के लिए NPCI ने एक बड़ा बदलाव…

UAE में भारतीय दूतावास अलर्ट मोड पर, भारतीय समुदाय को सावधानी बरतने की सलाह

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में लगातार छठे दिन भारी तनावपूर्ण माहौल बरकरार है। तनाव के बीच तमाम देशों की सरकार और दूतावास की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी की जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल में टीम इंडिया का जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन का मजबूत स्कोर

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में टीम इंडिया का जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन का मजबूत स्कोर

अजेय हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड के सामने एलिसा हीली की चुनौती, डे-नाइट टेस्ट में किसका होगा पलड़ा भारी?

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 2 views
अजेय हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड के सामने एलिसा हीली की चुनौती, डे-नाइट टेस्ट में किसका होगा पलड़ा भारी?

रिफॉर्म्स का रिजल्ट! मोदी सरकार के दौर में नए उद्योगों की संख्या 27% बढ़ी

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 2 views
रिफॉर्म्स का रिजल्ट! मोदी सरकार के दौर में नए उद्योगों की संख्या 27% बढ़ी

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में अल्काराज-सिनर की एंट्री, रेस हुई रोमांचक

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 1 views
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में अल्काराज-सिनर की एंट्री, रेस हुई रोमांचक

श्रीलंका महिला टीम का जलवा बरकरार, वेस्टइंडीज पर 9 विकेट की बड़ी जीत, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 1 views
श्रीलंका महिला टीम का जलवा बरकरार, वेस्टइंडीज पर 9 विकेट की बड़ी जीत, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

टॉस इंग्लैंड के नाम, सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 2 views
टॉस इंग्लैंड के नाम, सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बल्लेबाजी