PAK से मैच पर सियासी बवाल: कांग्रेस बोली- जयशंकर जवाब दें

नई दिल्ली
संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को धो डाला। कई देशों के प्रतिनिधियों के बोलने के बाद बारी भारत की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मौका न गंवाते हुए सभी देशों को यह बता दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है,लेकिन जयशंकर की इस स्पीच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने सवाल उठाए हैं। उदित राज ने पूछा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है तो फिर उसके साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं?

मीडिया से बात करते हुए उदित राज ने पूछा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है, तो उसके साथ क्रिकेट क्यों खेलते हैं? क्या यह अमित शाह के बेटे के हितों या पैसा कमाने के इरादे से है? उदित राज ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जयशंकर का पाक को आतंकवादी कहना और बाद में क्रिकेट भी खेलने देना, दोहरा चरित्र दिखाता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दर्शक जो क्रिकेट देख रहा है, उसके पीछे बहुत राज छिपे हुए हैं। कई बार तो यह तय किया जाता है कि कौन जीतगा और कौन हारेगा। इसके लिए लाखों-करोड़ों का लेन-देन होता है। जब ऑपरेशन सिंदूर चालू है, आप एशिया कप पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के साथ क्यों खेल रहा है? ये जवाब भारत सरकार को देना है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के आम बहस में अपने संबोधन में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले राष्ट्रों का समर्थन करने वालों को पता चलेगा कि यह "पलट कर उन्हीं को काटेगा।"

उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों पर जोर देने के साथ-साथ खतरों का भी दृढ़ता से सामना करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करना एक खास प्राथमिकता है क्योंकि यह "कट्टरता, हिंसा, असहिष्णुता और डर" का मिश्रण है। जयशंकर ने UNGA मंच से विश्व नेताओं को अपना संबोधन "भारत के लोगों की ओर से नमस्कार" के अभिवादन के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा, "भारत ने स्वतंत्रता के बाद से ही इस चुनौती का सामना किया है, क्योंकि उसका एक पड़ोसी है जो वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है।"

 

admin

Related Posts

BJP में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज, गोपनीय तरीके से भेजे जाएंगे नाम दिल्ली

भोपाल  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्यप्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों…

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा