छठ महोत्सव से पहले सियासी हलचल: AAP नेता CM रेखा गुप्ता के घर पहुंचने को तैयार, देखिए वजह

नई दिल्ली 
छठ महापर्व से पहले एक बार फिर दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी चुनौती दी है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि वह इस युमना के पानी को सीएम रेखा गुप्ता के पास ले जाएंगे और चुनौती देंगे कि वह इसे पीकर दिखा दें।

उन्होंने कहा, हमने वजीराबाद के पास यमुना से पानी भरा हुआ है। इस पानी में नीचे जमी हुई चीज मल है जो नजफगढ़ नाले से बहकर यमुना में मिली है। ये पानी पीने योग्य छोड़िए नहाने योग्य भी नहीं है। ये बात BJP सरकार के दिल्ली पलूशन कंट्रोल बोर्ड की दो दिन पुरानी रिपुोर्ट में भी कही गई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस रिपोर्ट के मुताबिक जगह-जगह से यमुना के पानी को जो सैंपल लिए गए, उससे पता चला है कि ये प्रदूषित है। आप नेता ने दिल्ली की सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर छठ के दौरान गरीब लोग इनकी बात सच मानकर यमुना के अंदर जाकर अर्क दें और गलती से वो पानी पीलें तो वह इतने बीमार हो जाएंगे कि शायद उनकी मौत भी हो जाए। क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे कि अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करा सकें।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिल्ली में झूठतंत्र फैला रखा है और इसी के दम पर बातें कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमारी सरकार ने यमुना जी को साफ करने का प्लान बनाया लेकिन बीजेपी के उपराज्यपाल ने तमाम अड़चनें पैदा कीं और काम नहीं होने दिया। अब रेखा गुप्ता जी को चैलेंज है कि वह यमुना जी के इस पानी को पीकर दिखाएं और अगर ना पी सकें तो इसे लेकर झूठ ना फैलाएं।

'पूर्वांचलियों की सेहत से खिलवाड़'
वहीं बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विझायक संजीव झा ने दावा किया है कि बीजेपी के नेता जिस यमुना जी को साफ करने का दावा करते हैं, हम उसी जगह से यह पानी लेकर आए हैं। बीजेपी सत्ता में रहकर राजनीतिक फायदों के लिए पूर्वांचल समाज के साथ खिलवाड़ कर रही है। बीजेपी हमेशा से ही पूर्वांचलियों से नफ़रत करती है और इस बार उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

 

admin

Related Posts

डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड