नितिन नवीन की ताजपोशी में दिखा सियासी संकेत, PM मोदी ने राजनाथ सिंह–गडकरी का लिया नाम

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की ताजपोशी हो चुकी है। मंगलवार को उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपना नया बॉस करार दिया। साथ ही उन्होंने पूर्व में अध्यक्ष रह चुके केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को भी याद किया। नवीन भाजपा के 12वें अध्यक्ष बने हैं।
 
पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा, 'भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां 'मेंबरशिप' से भी ज्यादा 'रिलेशनशिप' होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।'

उन्होंने दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर जेपी नड्डा तक के कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है।' उन्होंने कहा, 'इस सफर में वेंकैया नायडू जी और नितिन गडकरी जी सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया।'

राजनाथ सिंह के कार्यकाल में मिला पहला बहुमत
PM मोदी ने कहा, 'राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित भाई के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी।' उन्होंने कहा, 'फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मैं भाजपा के पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।'

नितिन नवीन बने नए बॉस
नवीन ने नड्डा का स्थान औपचारिक रूप से ले लिया है। नवीन ने 14 दिसंबर को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बिहार सरकार में कानून और न्याय, शहरी विकास और आवास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के निर्वाचन अधिकारी के लक्ष्मण ने संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित किए और 45 वर्षीय नवीन को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा, जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा व्यक्ति हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

कश्मीर में ईरान के लिए ₹18 करोड़ का चंदा, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका- आतंकी गतिविधियों में हो सकता है इस्तेमाल

श्रीनगर  कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में चंदा जुटाने का सिलसिला तेजी से बढ़ा है. आधिकारिक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 17.91 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके…

बातचीत के बीच 10 हजार सैनिक रेडी, डोनाल्ड ट्रंप का डबल गेम – क्या ईरान को किया जा रहा है बेवकूफ?

तेहरान  ईरान-अमेरिका के बीच जंग चल रही है. इसी बीच अब अमेरिका की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत