जीतु पटवारी के बयान पर सियासी विवाद, CM ने खड़गे से हटाने की उठाई मांग

भोपाल
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्य में सबसे ज्यादा महिलाओं के शराबी होने वाले बयान पर घिर गए हैं। भाजपा हमलावर है और उसने पटवारी से अपने बयान पर माफी मांगने के साथ पार्टी हाईकमान से पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राज्य में कांग्रेस लगातार मोहन सरकार पर हमलावर है और महिला अपराध से लेकर महिलाओं के शराब पीने का जिक्र करते हुए बीते रोज सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर बयान दिया था।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है. जनता इस अपमान का हिसाब चुकाएगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है.सीएम मोहन यादव ने कहा कि यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है. उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया. सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है.

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवारी के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य में नौ करोड़ की आबादी में से चार करोड़ से ज्यादा की आबादी महिलाओं की है। इन बेटियों-बहनों को सार्वजनिक तौर पर अपमानित करनेका काम जीतू पटवारी ने किया है। पटवारी को इसके लिए माफीमांगनी पड़ेगी। उन्होंने भारत की बेटियों और खासकर मध्य प्रदेश बेटियोंयो को सबसे ज्यादा शराब पीने का बयान देकर उनका अपमान किया। लाडली बहन का अपमान किया है, कांग्रेस को मामांगनीगना पड़ेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी के बयान को लेकर भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जब नेता की सोच खोखली होती है तो वह झूठे आंकड़ों का सहारा लेता है। जीतू पटवारी इसी कश्ती पर सवार न केवल आंकड़ों की हत्या की, बल्कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान की हत्या की है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पटवारी महिलाएं नशे में नहीं हैं, बल्कि आपकी मानसिकता नशे में है। दरअसल, सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने राज्य में बढ़ती शराब की खपत का जिक्र करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश को तमगा मिला है। महिलाएं शराब पीती हैं। सबसे ज्यादा शराब पूरे देश में कहीं महिलाएं शराब पीती हैं, तो वह मध्य प्रदेश है। सबसे ज्यादा खपत मध्य प्रदेश में है। 

admin

Related Posts

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज, निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में

पटना बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल बिहार की सियासत का सबसे अहम प्रश्न बन गया है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जो दावा किया…

BJP में अंदरूनी कलह: अंकिता को टिकट मिला तो बागी हुईं नयना परमार

बड़ोदरा गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है और जैसे ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, वडोदरा की पोर जिला पंचायत सीट अचानक चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका