पुलिस ने शुरू की तलाश, राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

अलवर.

अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी