पिकअप में भरकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोची 170 पेटी की खेप

खरगोन

जिले की पुलिस आपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके नशे के तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। अब जिले की खलटाका पुलिस ने नेशनल हाइवे पर पिकअप वाहन से देशी-विदेशी शराब का अवैध परिवहन पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप वाहन से 170 पेटियों में भरी 1980 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 3398 में शराब का अवैध परिवहन कसरावद की ओर से सेंधवा ले जाने के लिए हो रहा था।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर शराब की पेटियां और पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त शराब की की मत 5.07 लाख रुपए व पिकअप वाहन की कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। खलटाका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से कसरावद से सेंधवा की भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है।

इस बात की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देश पर बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस पर भुसावल-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पानवा के समीप नाकेबंदी की गई। मुखबीर के बताए अनुसार पिकअप वाहन आई तो उसे घेराबंदी कर रोका गया।

चेकिंग करने पर पाया कि पिकअप वाहन में शराब की पेटिंया भरी थी। वाहन चालक शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। वाहन चालक ने अपना नाम विकास पिता उपेंद्रसिंह चंद्रवंशी निवासी औरंगाबाद बिहार हालमुकाम धावलबेड़ी सेंधवा होना बताया।

चेकिंग करने पर वाहन में 150 पेटी बीयर और 20 पेटी देशी प्लेन मदिरा की भरी पाई गई। आरोपित विकास को गिरफ्तार कर शराब की पेटियां व पिकअप वाहन जब्त किया गया। आरोपित के विरूद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। चौकी प्रभारी चौहान ने बताया कि आरोपित से शराब कहां से लाई जा रही थी, कहां सप्लाय करना थी आदि नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी।

admin

Related Posts

वार्ड 12 बदखर में 72.84 लाख की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन

सतना नगर के वार्ड क्रमांक 12, बदखर में 72.84 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन महापौर योगेश कुमार ताम्रकार द्वारा किया गया। इस…

निगरानी फेल! चार कमरों में बेखौफ चलती रही नकल, शिक्षक बने मददगार

केसूर संकुल केंद्र घाटाबिल्लौद के अंतर्गत आने वाले समीपस्थ गांव कोट भिड़ौता में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोट भिड़ौता में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन