पुलिस ने कार सवार बदमाशों से दो घंटे में छुड़ाया, राजस्थान-झुंझुनूं में युवक का दिनदहाड़े अपहरण

झुंझुनूं.

झुंझुनूं शहर के अग्रसेन सर्किल से दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण किया गया था, जिसकी तलाश में झुंझुनूं पुलिस की टीम ने पूरे शहर में नाकाबंदी की। जिसके बाद युवक बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। जानकारी के अनुसार, किठाना निवासी युवक अंकित नेहरा अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए झुंझुनूं आया था।

अंकित कार लेकर झुंझुनूं पहुंचा, लेकिन जब उसने अपनी दोस्त से संपर्क किया, तो उसने कार में साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद अंकित ने अपने दोस्त मंदीप को बाइक लेकर बुलाया और फिर अपनी दोस्त से मिलने चला गया।

दोस्त को फोन कर कहा- मुझे बचा लो
दोस्त से मिलने के बाद जब अंकित वापस अग्रसेन सर्किल पहुंचा तो एक सफेद कार में सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं, अंकित ने अपने दोस्त मंदीप को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और उसे बचा लो।

सीसीटीवी में संदिग्ध कार नजर आई
पुलिस ने अंकित की तलाश तेज कर दी है। कोतवाली की टीमों के अलावा डीएसटी भी इसमें लगी हुई है। अंतिम बार अंकित की लोकेशन चिड़ावा इलाके में मिली है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास आ गए हैं, जिनमें अंकित को बाइक पर अपनी दोस्त से मिलने जाते देखा जा सकता है। इसके बाद एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में वह संदिग्ध कार दिखाई दे रही है, जिसमें बैठे लोगों द्वारा अंकित का अपहरण किए जाने की बात सामने आई है।

कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया हुआ था
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा रखा था, जिससे नंबर की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली, डीएसटी और अन्य टीमें युवक की तलाश में जुट गईं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली, डीएसटी और अन्य टीमें युवक की तलाश में जुट गईं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया।

admin

Related Posts

ROB तैयारियों में तेजी, 100 टन लोड टेस्टिंग शुरू; CM दौरे के बाद खुलने की उम्मीद

बांदीकुई. अलवर-बांदीकुई मार्ग पर धोली गुमटी स्थित ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य को गति देने के प्रयास तेज हो गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने शनिवार शाम एक बार फिर…

वोटर लिस्ट विवाद का असर: राजस्थान छोड़कर लौट रहे बंगाली मजदूर, कामकाज पर पड़ा असर

जयपुर. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। वैसे तो चुनाव बंगाल में हो रहे हैं लेकिन राजस्थान में हलचल बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती