फरार जोड़ी पर पुलिस ने किया छापा, मादक पदार्थ और 2 लाख रुपये का सामान जब्त

पांच साल से फरार महिला और युवक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार 

 एमडी ड्रग्स, मोबाइल और दोपहिया वाहन समेत 2 लाख का माल बरामद 

भोपाल
 राजधानी की क्राइम ब्रांच ने संगीन अपराध में पांच साल से फरार चल रही एक महिला और उसके साथी युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन समेत करीब 2 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच अखिल पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने विशेष टीम बनाकर तस्करों की तलाश में लगाया था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भीमनगर स्थित झरनेश्वर मंदिर के पास एक महिला और एक युवक दोपहिया वाहन सहित खड़े हैं और मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर 35 वर्षीय महिला निवासी अयोध्या नगर और युवक ने अपना नाम उजेर उर्फ माहिर खान (21) निवासी जहांगीराबाद बताया। तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स पुलिस टीम संदेहियों की स्कूटर की डिग्गी की तलाशी ली तो पन्नी के अंदर क्रिस्टलनुमा ब्राउन रंग का पदार्थ रखा मिला, जिसकी पहचान एमडी ड्रग्स के रूप में हुई। वजन करने पर 5.91 ग्राम ड्रग्स पाया गया, जिसकी कीमत एक लाख अस्सी हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही दोनों के पास दो मोबाइल फोन और स्कूटर भी जब्त किया गया है। जब्त हुए मादक पदार्थ और स्कूटर समेत कुल माल की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।

पांच साल से फरार चल रही थी महिला पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार हुई महिला पिछले पांच साल से एक संगीन अपराध में फरार चल रही थी। इसके अलावा वह एक अन्य मामले में भी फरार चल रही थी। पुलिस से बचने के लिए वह अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रही थी। दूसरे आरोपी उजेर के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस पहले से दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल कुंवर बहादुर, कुशलपाल, आरक्षक बृजमोहन व्यास, जावेद खान, अमन पटेल, घनश्याम चंद्रावत और महिला आरक्षक पूजा अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही है।

admin

Related Posts

स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस समारोह 16 फरवरी को पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त  रावत होंगे मुख्य अतिथि भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का 32वां स्थापना दिवस समारोह 16 फरवरी…

भोपाल में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत, राज्यमंत्री गौर ने किया शिलान्यास

भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री  गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन साकेत नगर में 2 करोड़ 29 लाख, बाइपास से संपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल