बार-बार जांच बदलकर बलात्कारी को बचा रही पुलिस, राजस्थान-बूंदी विधायक ने लगाया आरोप

बूंदी.

हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने पुलिस पर महिला से बलात्कार के मुख्य आरोपी को बचाने एवं पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। चांदना ने इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक सहित जिले के पुलिस अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया है और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता की शह पर पुलिस बलात्कार के मामले की जांच बार-बार बदल रही है और आरोपी को बचा रही है।

चांदना ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप भी लगाया है। चांदना ने शनिवार दोपहर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस मामले का ज्ञापन मुख्यमंत्री व राज्य पुलिस निदेशक को भेजा है। यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मुख्यमंत्री व पुलिस निदेशक के समक्ष धरना देंगे। चांदना ने बताया कि दबलाना थाना में 8 अप्रैल 2024 को मेंडी पंचायत के अमरपुरा गांव निवासी पीड़ित महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें दबलाना पुलिस व हिंडौली पुलिस उपअधीक्षक ने घटना को प्रमाणित माना था। बाद में पुलिस अधीक्षक ने दो बार जांच अधिकारी बदल दिए। इसके बाद महानिरीक्षक कोटा रेंज ने 23 अक्टूबर को उक्त प्रकरण की पुनः जांच बदलते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर को पत्रावली जांच के लिए सुपुर्द कर दी। चांदना ने कहा कि पुलिस को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाना चाहिए, जिसकी जगह पुलिस ओएसडी के इशारे पर बार-बार जांच बदल रही है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं और राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?