पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल और सामान छुड़ाया, छत्तीसगढ़-रायपुर में डबल मर्डर पर परिजनों का आरोप

रायपुर।

राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विधायक मोतीलाल साहू से शिकायत करने की बात कही है. यही नहीं मृतक का शव रखकर थाना और शराब भट्ठी के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.

मृतक हरीश साहू के पिता, चाचा और दादा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि उन्हें हरीश को बांधकर चाकू से मारने की जानकारी मिली, इस पर वे थाना पहुंचे. लेकिन थाने में पुलिस ने जानकारी देने की बजाए उनसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की. यह नहीं उनका मोबाइल फोन और सामान भी जब्त कर लिया. परिजनों ने कहा कि अब हम मामले की शिकायत लेकर विधायक मोतीलाल साहू के पास जा रहे हैं. जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे. आज हम थाने और शराब भट्ठी के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में बीती रात डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई थी. शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और हेमलाल देवांगन नामक दो युवकों की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

admin

Related Posts

कला का महत्व: अभिव्यक्ति और परिवर्तन का प्रतीक, बोले मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब  ‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी रायपुर गौरा में आपका स्वागत है। यह  प्रदर्शनी आने…

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला