शिवलिंग का अपमानजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अस्पताल ले जाते समय लोगों ने पीटा

रतलाम
रतलाम में शिवलिंग का अपमानजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपित युवक की पहचान इमरान उर्फ सुक्का के रूप में की गई है। सुक्का आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
युवक द्वारा बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर बुधवार तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोगों में रोष फैल गया और इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची। वीडियो में आरोपित सिर पर केसरिया गमछा बांधे और चश्मा लगाए हुए दिख रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने साइबर सेल को आरोपित की पहचान करने के निर्देश दिए।
 
आरोपित पर पहले से हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक इमरान उर्फ सुक्खा पुरोहित जी का वास का रहने वाला है। वह एक लिस्टेड अपराधी है और उसके खिलाफ माणक चौक व स्टेशन रोड थाने में कई मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। पुलिस ने आरोपित को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया।
 
अस्पताल में लोगों ने की पिटाई
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। इस दौरान कुछ आक्रोशित लोग वहां पहुंच गए और इमरान पर हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपित को भीड़ से बचाया और उसे सुरक्षित अस्पताल से बाहर निकाला।

मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • admin

    Related Posts

    MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

    इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

    भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

    देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा